बादाम के रोजाना सेवन से कई गंभीर बीमारियां रहती हैं दूर

0
47

नई दिल्लीः बादाम सेहत के लिए बेहद लाभकारी होती है। बादाम का सेवन सर्दियों में करना बेहद हितकारी साबित होता है। इसके सेवन से सर्दियों में होने वाली कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। इसे खाने से दिमाग तेज होता है और याद्दाश्त मजबूत होता है। जिससे अल्जाइमर का खतरा भी कम हो जाता है। इसके साथ ही आपका शरीर स्वस्थ भी रहता है। बादाम आपके शरीर ही नही आपकी त्वचा की रंगत को भी बदलता है। इसके सेवन से झुर्रियां खत्म होती है और त्वचा पर निखार आता है। इसके साथ ही बादाम के तेल से चेहरे पर मसाज करने से त्वचा मुलायम और चमकदार होती है।

वहीं बादाम के तेल को बालों में लगाने से हेयर फाॅल में आराम मिलता है और बाल मुलायम और घने होते हैं। बादाम में कई पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं। बादाम में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन पाया जाता है। बादाम के सेवन से कई गंभीर बीमारियों से मुक्ति पायी जा सकती है। बादाम में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। जिससे हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या से भी निजात मिलता है। इसके साथ ही बादाम के सेवन से पाचन क्रिया भी मजबूत होती है। जिससे कब्ज की समस्या नही होती।

यह भी पढ़ें-ऑस्ट्रेलिया में इन दो कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी, अलगे महीने…

इसके साथ ही यदि आप अपना वजन घटाना चाहते हैं तो आपको रोजाना बादाम खाना चाहिए। क्योंकि बादाम खाने के बाद आपका पेट भरा सा लगेगा। जिसके चलते आप अनावश्यक चीजों के सेवन से बचेंगे और आपका वजन कंट्रोल रहेगा। बादाम में मौजूद विटामिन-बी17, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट बॉडी सेल को ऑक्सीडेटिव डैमेज से बचाते हैं और कैंसर का खतरा कम करते हैं। बादाम के सेवन से दिल की बीमारियां भी दूर रहतीं हैं। बादाम में मौजूद पोषक तत्व खून में शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं जिससे डायबिटीज की समस्या कम होती है।