Featured दुनिया

Odisha Train Accident: संयुक्त राष्ट्र से लेकर पुतिन तक, बालासोर ट्रेन हादसे पर दुनिया के कई नेताओं ने जताया शोक

balasore-train-accident Odisha Train Accident: न्यूयॉर्कः भारत के ओडिशा राज्य के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन (Balasore Train Accident) हादसे पर संयुक्त राष्ट्र समेत दुनिया भर के कई राजनेताओं ने दुख जताया है। इन नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त करने के साथ ही पीड़ितों के लिए दुआ भी की है। संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के अध्यक्ष चाबा कोरोशी ने भारत के ओडिशा में ट्रेन दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत के ओडिशा में ट्रेन हादसे (Odisha Train Accident) की खबर सुनकर उन्हें गहरा दुख हुआ। उनके विचार और प्रार्थना पीड़ितों के साथ हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रेन हादसे (Train Accident) के बाद भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपनी संवेदनाएं भेजी हैं। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने इस घातक हादसे में अपने प्रियजनों को खोया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि उन्होंने ओडिशा ट्रेन दुर्घटना के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दुख की घड़ी में वह भारत के लोगों के साथ हैं। उन्होंने कहा कि भारत के साथ यूरोप भी इस हादसे पर शोक मना रहा है। तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इस बयान में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। ये भी पढ़ें..Odisha train accident: मोदी राज में देश का सबसे बड़ा ट्रेन... कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने ट्रेन हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए ट्विटर पर लिखा कि भारत के ओडिशा में ट्रेन हादसे (Train Accident) की तस्वीरों ने उनका दिल तोड़ दिया है। उन्होंने मरने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा कनाडा भारत के साथ खड़ा है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने ट्वीट कर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं ओडिशा ट्रेन हादसे (Train Accident) में जान गंवाने वालों के साथ हैं। उन्होंने पूरे जापान की ओर से दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इंग्लैंड के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरले ने दुर्घटना के बाद पीड़ितों के प्रति अपनी संवेदना ट्वीट की। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)