Sunday, April 13, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डLok Sabha Elections: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सुरेश पचौरी समेत कई...

Lok Sabha Elections: कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, सुरेश पचौरी समेत कई पूर्व विधायक भाजपा में शामिल

Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। बता दें, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी समेत कई पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन नेताओं को पार्टी में शामिल किया।

पूर्व सीएम और सीएम ने किया नेताओं का स्वागत

प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल, पिपरिया से पूर्व विधायक अर्जुन पलिया सहित अन्य कांग्रेस नेता भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पार्टी में शामिल हुए और नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का परिवार बढ़ रहा है। कांग्रेस के सुरेश पचौरी जैसे नेता के अनुभवों का लाभ भाजपा को मिलेगा।

ये भी पढ़ेंं: सावधान ! लखनऊ में लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़, बाजारों में धड़ल्ले से बिक रहा मिलावटी देसी घी

गौरतलब है कि, कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों में हमेशा संजय शुक्ला को घर का बच्चा बताते रहे हैं। इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला को भाजपा का दुपट्टा पहनाते समय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘तेरी गाली सुनी और तेरे को ही लेना पड़ा रहा है’ यह सुनकर संजय जोर से हंस दिए। साथ में कैलाश ने भी ठहाका लगाया। उनके इस मजाक का वीडियो भी सामने आया है। हालांकि चुनाव के दौरान संजय ने भी विजयवर्गीय को गुंडा बताया था।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें) 

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें