Falgun Month 2023: महाशिवरात्रि, होली समेत फाल्गुन माह में पड़ रहे हैं कई व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट

79

falgun-month-2023

नई दिल्लीः सोमवार से फाल्गुन माह की शुरूआत हो रही है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन साल का आखिरी माह होता है। इस माह को उत्साह का प्रतीक माना जाता है। हिंदू धर्म शास्त्रों में फाल्गुन माह का विशेष महत्व है। फाल्गुन माह की शुरूआत 06 फरवरी 2023 (सोमवार) को हो रही है और समापन 07 मार्च 2023 (मंगलवार) को होगा। इस माह महाशिवरात्रि, होली, आमलकी एकादशी, फूलैरा दूज, विजया एकादशी समेत कई व्रत और त्योहार मनाये जायेंगे। इस माह में व्रत, स्नान और दान का विशेष महत्व है और इस माह भक्ति भाव से भगवान शिव, भगवान श्रीहरि, श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्रदेव की आराधना करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं फाल्गुन मास में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों के बारे में।

फाल्गुन मास 2023 के व्रत और त्योहार
6 फरवरी, सोमवार- फाल्गुन मास आरंभ
9 फरवरी, गुरुवार- द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
12 फरवरी, रविवार- यशोदा जयंती
13 फरवरी, सोमवार-शबरी जयंती, कालाष्टमी, कुंभ संक्रांति
14 फरवरी, मंगलवार-जानकी जयंती
17 फरवरी, शुक्रवार- विजया एकादशी

18 फरवरी, शनिवार- महाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत, शनि त्रयोदशी
20 फरवरी, सोमवार- फाल्गुन अमावस्या, सोमवती अमावस्या
21 फरवरी, मंगलवार- फुलैरा दूज
23 फरवरी, गुरुवार- विनायक चतुर्थी
25 फरवरी, शनिवार- स्कंद षष्ठी

 

ये भी पढ़ें..सोमवार 06 फरवरी 2023 का पंचांग, जानें कब लग रहा है राहुकाल

27 फरवरी, सोमवार- होलाष्टक, मासिक दुर्गाष्टमी, रोहिणी व्रत
3 मार्च, शुक्रवार- आमलकी एकादशी, नरसिंह द्वादशी
4 मार्च, शनिवार- शनि त्रयोदशी, प्रदोष व्रत
6 मार्च, सोमवार- फाल्गुन चौमासी चौदस
7 मार्च, मंगलवार- होलिका दहन, छोटी होली, वसंत पूर्णिमा, फाल्गुन पूर्णिमा, लक्ष्मी जयंती।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)