Thursday, March 27, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदुनियाउत्तराखंड घटना पर कई देशों ने जतायी संवेदना, यूएन महासचिव बोले-आवश्यकता पड़ी...

उत्तराखंड घटना पर कई देशों ने जतायी संवेदना, यूएन महासचिव बोले-आवश्यकता पड़ी तो बचाव कार्य में होगी मदद

न्यूयॉर्कः संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतरेस ने उत्तराखंड में हुए हिमस्खलन और बाढ़ पर चिंता व्यक्त की है। गुतरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक के मुताबिक संयुक्त राष्ट्र महासचिव उत्तराखंड में हुए हिमस्खलन में मरने वाले और लापता हुए लोगों के परिवारों के प्रति, भारत के लोगों और भारत सरकार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर राहत और बचाव कार्य के लिए किए जा रहे प्रयासों में मदद के लिए तैयार है।

इसके अलावा विश्व के अन्य देशों ने भी इस घटना पर संवेदना व्यक्त की गई है। नेपाल के विदेश मंत्रालय की ओर से भी हिमस्खलन की घटना पर संवेदना व्यक्त की गयी है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से भी हिमस्खलन की घटना पर पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई गई है। इसके अलावा भूटान के प्रधानमंत्री लोटे शेरिंग ने भी घटना पर संवेदना जताते हुए मरने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए इस आपदा के प्रभावित हुए लोगों के साहस देने की दुआ मांगी है।

यह भी पढ़ें-बिहार में कौशल विकास का प्रशिक्षण ले ‘आत्मनिर्भर’ बन रही हैं…

उल्लेखनीय है कि रविवार को उत्तराखंड के चमोली जिले के तपोवन रेनी इलाके में हिमस्खलन होने के कारण धौलीगंगा और अलकनंदा नदी के तेज बहाव के कारण बाढ़ आ गई है। बाढ़ में बहुत सारे घर नष्ट हो गए हैं और पास में ऋषिगंगा विद्युत परियोजना भी प्रभावित हुई है। अब तक 15 लोगों को बचाया जा चुका है और 14 शव बरामद हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी है।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें