Featured मनोरंजन

सोनाक्षी, दिशा, मौनी समेत कई बाॅलीवुड सितारों ने मोहित राॅय के बर्थडे बैश में लगाया चार चांद

मुंबईः बाॅलीवुड सितारे कोई भी ऐसा मौका नहीं छोड़ते जहां वह अपने स्टाइल से फैंस का दिल न जीत लेते हों। हाल ही बाॅलीवुड सेलिब्रिटी को ऐसे ही एक इंवेंट में स्पाॅट किया गया। मौका था फेमस सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय की बर्थडे पार्टी का। जब इस पार्टी में कई बाॅलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा। मोहित ने अपने बर्थडे पार्टी में ब्लैक एंड व्हाइट थीम वाली पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड के कई सेलेब्स शामिल हुए। इस पार्टी में एक्ट्रेस मौनी राॅय अपने पति सूरज नाम्बियार के साथ शामिल हुईं। इस दौरान कपल का ब्लैक लुक काफी इंप्रेशिव लग रहा था।

वहीं एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने भी शिरकत की। वह ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में काफी खूबसूरत लग रही थी।

इसके साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी अपने कथित बॉयफ्रेंड एलेक्जेंडर एलेक्स इलिक के साथ पार्टी में पहुंचीं। दिशा पाटनी ब्लैक कट-आउट ड्रेस में काफी हाॅट लगा रहीं थीं। एक्ट्रेस ने अपनी ड्रेस के साथ फरी स्टेटमेंट स्टोल को ले रखा था।

पार्टी में एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का लुक भी काफी क्यूट लग रहा था। वह ब्लैक मिनी स्कर्ट के साथ क्राप टाॅप और ब्लैजर पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही थीं।

इसके अलावा मोहित राॅय की बर्थर्ड पार्टी में सोफी चौधरी, हुमा कुरैशी और आकांशा रंजन भी शामिल हुईं।