प्रदेश उत्तर प्रदेश

उन्नाव में गंगा किनारे रेत में दफन मिले कई शव, स्थानीय लोगों ने की शवों को हटाने की मांग

उन्नावः पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में गंगा नदी में संदिग्ध कोविड रोगियों के शवों को तैरते हुए देखे जाने के चार दिन बाद एक रिपोर्ट से पता चला है कि उन्नाव जिले में गंगा नदी के किनारे दो स्थानों पर कई शव रेत में दफन किए गए हैं। दो स्थानों पर स्थानीय लोगों ने दफन शवों को देखा। संयोग से अधिकांश शव केसरिया कपड़े में लिपटे हुए थे। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई कि ये शव कोविड रोगियों के हैं।

उन्नाव के जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने कहा कि कुछ लोग शव नहीं जलाते बल्कि नदी के पास रेत में दफन कर देते हैं। जानकारी मिलने के बाद मैंने अधिकारियों को घटनास्थल पर भेज दिया है। शवों को मुख्य रूप से हाजीपुर इलाके के रौतापुर गंगा घाट पर दफनाया गया था। स्थानीय व्यवसायी शिरीष गुप्ता ने कहा कि मॉनसून मुश्किल से एक महीना दूर है और एक बार गंगा नदी के पानी से भर जाने के बाद, ये शव किनारे आ जाएंगे। जिला प्रशासन को शवों को हटाना चाहिए और उनका उचित दाह संस्कार करना चाहिए।

यह भी पढ़ेंःदौरे के साथ सीएम ममता पर जमकर बरसे राज्यपाल धनखड़, याद...

जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अगर हम शव निकालते हैं तो यह एक कानून व्यवस्था की समस्या पैदा कर सकता है। हम देखेंगे कि सबसे अच्छा क्या किया जा सकता है। इससे पहले भी सोमवार को गाजीपुर और बलिया जिलों में गंगा के तट पर मृतकों के शव मिले थे, वहीं बिहार के बक्सर में भी तैरती हुई लाशें मिलीं थी।