देश Featured मनोरंजन राजनीति

क्या लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं Manoj Bajpayee, अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर किया खुलासा

Manoj Bajpayee: साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके लिए राजनीतिक पार्टियां अपनी अपनी तैयारी कर रही हैं। इस साल तीन महीने बाद ही चुनाव होने की संभावना है। वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि, बॉलीवुड के कई सेलेब्स लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने वाले हैं और कई नामों पर अटकलें लगना शुरू हो गई हैं। अब इसी बीच चर्चा है कि, अभिनेता मनोज बाजपेयी भी लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

चुनाव लड़ने वाले हैं Manoj Bajpayee

इस तरह की खबरें जब सोशल मीडिया पर आने लगी तो अभिनेता ने अपनी बात सबके सामने रखी। खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है कि, मनोज बिहार के चंपारण निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ऐसी खबरों पर अब मनोज बाजपेयी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और खबरों पर विराम लगा दिया।

Manoj Bajpayee ने किया पोस्ट

मनोज बाजपेयी ने कहा कि, मुझे राजनीति में बहुत दिलचस्पी है। इस बात को उन्होंने कई बार इंटरव्यूज में बताया था। इस बीच ट्विटर पर एक पोस्ट वायरल हो गया कि, वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। मनोज बाजपेयी ने अफवाह वाले ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा कि, 'ये जानकारी आपको किसने दी? या आपने रात में कोई सपना देखा? बताओ...।' ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हो रही Manoj Bajpayee की शर्टलेस तस्वीर, देख फैंस हैरान हालांकि अभिनेता की इस बात से साफ जाहिर हो रहा है कि, वो अभी अपने राजनीतिक एंट्री को लेकर बात नहीं करना चाहते हैं। इन कयासों में कितनी सच्चाई है या नहीं ये आने वाले वक्त में पता चल जाएगा। अगर हम बात करें मनोज बाजपेयी के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। जिसमें उनकी वेब सीरीज फैमिली मैन-3 शामिल है। इसके अलावा वो कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी ने अपने अभिनय करियर के दौरान कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। जिसमें उनके किरदार और अभिनय को लोगों ने काफी पसंद किया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)