देश Featured टॉप न्यूज़

Mann Ki Baat: PM मोदी ने चीतों के नामकरण के लिए लोगों से मांगे सुझाव- जानें मन की बात में क्या कहा

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात (Mann Ki Baat) कार्यक्रम के 93वें एपिसोड के जरिए एक बार लोगों तक अपनी बात पहुंचाई। इस कार्यक्रम पीएम मोदी चीतों की वापसी पर लोगों से उनके नामकरण को लेकर भी सुझाव मांगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि भारत में चीतों की वापसी को लेकर 130 करोड़ देशवासी उत्साहित हैं। एक टास्क फोर्स चीतों की निगरानी करेगी, जिसके आधार पर तय किया जाएगा कि आप चीतों को कब देख सकते हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से चीतों के नामकरण को लेकर सुझाव मांगे। प्रधानमंत्री मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 93वें संस्करण में अपने विचार साझा कर रहे थे।

ये भी पढ़ें..Jhulan Retirement: विदाई मैच में झूलन गोस्वामी को मिला गार्ड ऑफ ऑनर, अंग्रेजों का सफाया कर टीम ने दिया शानदार तोहफा

चीतों के नामकरण को लेकर मांगा सुझाव

प्रधानमंत्री ने देशवासियों से चीतों के लिए चलाए जा रहे अभियान के नामकरण को लेकर सुझाव मांगे हैं। इस प्रतियोगिता का ईनाम चीता देखने का पहला मौका भी दिला सकता है। उन्होंने कहा कि माई गांव के प्लेटफार्म पर एक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से इस पर कुछ चीजें साझा करने का आग्रह करता हूं। चीतों को लेकर जो अभियान चला रहे हैं, आखिर उस अभियान का नाम क्या होना चाहिए। क्या हम इन सभी चीतों के नामकरण के बारे में सोच सकते हैं कि इनमें से हर एक को किस नाम से बुलाया जाए।

Mann Ki Baat में उन्होंने कहा कि ये नामकरण अगर पारंपरिक हो तो काफी अच्छा रहेगा, क्योंकि अपने समाज और संस्कृति से जुड़ी हुई कोई भी चीज हमें सहज ही अपनी ओर आकर्षित करती है। इसके अलावा यह भी बताएं कि आखिर इंसानों को जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे मौलिक कर्तव्यों में भी जानवरों के लिए सम्मान पर जोर दिया गया है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1573907903169167360?s=20&t=-m903l0jpGfZrbZBq7wNag

चीतों की निगरानी के लिए बनी टास्क फोर्स

मोदी ने कहा कि देश के कौने-कोने से लोगों ने भारत में चीतों के लौटने पर खुशी जताई है। 130 करोड़ भारतवासी खुश हैं और गर्व से भरे हैं। यह भारत का प्रकृति प्रेम है। इस बारे में लोगों का एक सामान्य सवाल यही है कि मोदी जी हमें चीतों को देखने का अवसर कब मिलेगा। उन्होंने कहा कि चीतों की निगरानी के लिए एक टास्क फोर्स बनी है जो यह तय करेगी कि चीते यहां के माहौल में कितने घुल-मिल पाए हैं। इसी आधार पर कुछ महीने बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। उसी के बाद लोग चीतों को देख पायेंगे। उल्लेखनीय है कि नामीबिया से भारत लाए गए आठ चीतों को मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में रखा गया है।

पंडित दीनदयाल को किया याद

पीएम मोदी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए कहा कि आज 25 सितंबर को देश के प्रखर मानवतावादी, चिंतक पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया जाता है। उनके विचारों की खूबी यही रही है उन्होंने अपने जीवन में विश्व की बड़ी उथल-पुथल को देखा था. वे विचारधाराओं के संघर्षों के साक्षी बने।

भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एरपोर्ट

इसके साथ ही उन्होंने 28 सितंबर को शहीद भगत सिंह को याद करने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर युवा भगत सिंह को याद करे। उन्होंने ये भी कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भगत सिंह के नाम पर होगा। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि इस समय देश में चारों ओर उत्सव की रौनक है। कल नवरात्रि का पहला दिन है। इसमें हम देवी के पहले स्वरूप ‘मां शैलपुत्री’ की उपासना करेंगे। यहां से 9 दिनों का नियम-संयम और उपवास, फिर विजयदशमी का पर्व भी होगा। यानि, एक तरह से देखें तो हम पाएंगे कि हमारे पर्वों में आस्था और आध्यात्मिकता के साथ-साथ कितना गहरा संदेश भी छिपा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)