Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा

0
20
mann-ki-baat

mann-ki-baat

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ (Mann Ki Baat) में खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। उन्होंने अलग-अलग खेलों में भारतीय टीम की उपलब्धियों पर चर्चा की और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खेल जगत से भारत के लिए कई बड़ी खुशखबरी आई हैं। टीम इंडिया ने फस्ट टाइम महिला जूनियर एशिया कप का खिताब जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया।

20 फीसदी स्वर्ण पदक अकेले भारत के खाते में आए 

इसी महीने हमारी पुरुष हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप भी जीता। उन्होंने कहा कि जूनियर निशानेबाजी विश्व कप में भी हमारी जूनियर टीम ने कमाल किया है। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में मिले कुल स्वर्ण पदकों में से 20 फीसदी अकेले भारत के खाते में आए हैं। इसी जून में एशियन अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप भी हुई थी। इसमें भारत पदक तालिका में 45 देशों में शीर्ष तीन में रहा।

ये भी पढ़ें..JEE Advanced Result 2023: वविला चिदविलास रेड्डी ऑल इंडिया टॉपर, प्रभव बने दिल्ली जोन के टॉपर

प्रधानमंत्री ने Mann Ki Baat में कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में देश की सफलता राष्ट्रीय स्तर पर हमारे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत के कारण है। आज देश के विभिन्न राज्यों में खेलों का आयोजन एक नए उत्साह के साथ किया जाता है। ये खिलाड़ियों को खेलने, जीतने और हार से सीखने का मौका देते हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश में खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया गया। युवाओं में गजब का जोश और उत्साह देखा गया।

भारत ने पहली बार एशिया कप अपने नाम किया

उल्लेखनीय है कि भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने जापान के काकामीगहारा में खेले गए महिला जूनियर एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 2-1 से हराकर पहली बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है। इसी तरह पुरुष जूनियर एशिया कप 2023 में भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराकर चौथी बार एशिया कप का खिताब जीता।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)