Monday, March 17, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशहिंसा ग्रस्त मणिपुर से 7,500 से अधिक लोगों ने मिजोरम में ली...

हिंसा ग्रस्त मणिपुर से 7,500 से अधिक लोगों ने मिजोरम में ली शरण

manipur-violence-updates

आइजोल: हिंसा प्रभावित मणिपुर (Manipur violence) से 7,500 से ज्यादा लोग शरण लेने के लिए मिजोरम पहुंच चुके हैं। सबसे अधिक विस्थापित कोलासिब पहुंचे हैं, जिनकी संख्या 2685 है, इसके बाद आइजोल में 2386 और सैतुअल में 2153 हैं। जो लोग मिजोरम गए हैं उन्हें मणिपुर में कुकी कहा जाता है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि सोमवार शाम पांच बजे तक कुल 7527 स्थानीय ‘जो’ लोग जिन्हें मणिपुर में कूकी कहा जाता है, मिजोरम जा चुके हैं। अधिकारी के मुताबिक, इन लोगों ने राज्य के आठ जिलों में शरण ली है।

सबसे ज्यादा विस्थापित कोलासिब पहचे

सबसे अधिक विस्थापित कोलासिब पहुंचे हैं, जिनकी संख्या 2,685 है, इसके बाद आइजोल में 2,386 और सैतुअल में 2,153 हैं। उन्होंने कहा कि विस्थापित लोगों को अस्थायी राहत शिविरों में रखा गया है, जबकि कुछ को उनके रिश्तेदारों ने आश्रय दिया है। मिजोरम के मुख्यमंत्री ज़ोरमथांगा ने कहा कि भारत में सभी जनजातियों को एक प्रशासनिक इकाई के तहत एकजुट करना मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के संस्थापकों का मुख्य उद्देश्य रहा है।

ये भी पढ़ें..बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

इससे पहले मणिपुर (Manipur violence) में कुकी समुदाय के 10 विधायक भी अपने राज्य में पहाड़ी क्षेत्र के लिए अलग प्रशासन की मांग कर चुके हैं।मणिपुर में बहुसंख्यक मेइती समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति के तहत आरक्षण की मांग के विरोध में 3 मई को निकाले गए ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान हिंसा भड़क गई थी।

मणिपुर हिंसा में 71 लोगों की हुई मौत

मणिपुर में हाल ही में हुई हिंसा में कुल 71 लोगों की मौत हुई है, जबकि पुलिसकर्मियों समेत 300 अन्य घायल हुए हैं। राज्य के 16 जिलों में से 11 जिले प्रभावित हैं, जिनमें से छह बुरी तरह प्रभावित हैं। 25,000 से अधिक लोगों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है। इसके अलावा, लगभग 1,700 घर जल गए हैं और 200 से अधिक वाहन नष्ट हो गए हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें