Saturday, March 29, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeदेशManipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी और बम धामके में...

Manipur Violence: मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, गोलीबारी और बम धामके में चार की मौत

Manipur Violence , इंफालः मणिपुर में एक बार गोलीबारी और बम धमाके की घटना सामने आई है। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने गुरुवार को चारों शव बरामद किए। पुलिस के मुताबिक, हिंसा की यह घटना बिष्णुपुर और चुराचांदपुर जिले की सीमा पर स्थित हाउतक फिलेन गांव में बुधवार दोपहर करीब 3.30 बजे हुई।

बता दें कि बिष्णुपुर जिले के हाउतक फिलेन गांव में मैतेई समुदाय के लोग रहते हैं। यह गांव बिष्णुपुर जिला मुख्यालय से लगभग 38 किमी दूर स्थित है। ग्रामीणों के अनुसार, कुकी समुदाय के बंदूकधारियों का एक समूह हाउतेक फिलेन गांव के उत्तर-पूर्व में स्थित पास के गांव तमफा खुनौ से गांव में दाखिल हुआ। उन्होंने गांव के जंगलों में लकड़ी काटना और अदरक निकालना शुरू कर दिया। अवैध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर ग्राम स्वयंसेवकों ने उन्हें पेड़ काटने और अदरक निकालने से रोका।

मारे गए चारों लोग मैतेई समुदाय के

अवैध गतिविधि विफल होते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। इसमें चार लोगों की गोली लगने से मौत हो गई। गोलीबारी में मारे गए चारों लोग मैतेई समुदाय के हैं। मृतकों की पहचान ओइनाम रोमेन मैतेई (45), अहनथेम दारा मैतेई (56), थोडम इबोम्चा मैतेई (53) और थोडम आनंद मैतेई (27) के रूप में की गई है। इनमें अहन्थेम और उनके बेटे आनंद भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों ने भी सौ से अधिक निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

ये भी पढ़ें..कांग्रेस ने ठुकराया राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण, भड़की भाजपा कहा-ये लोग सीजनल हिंदू इनमें…

पहले लापता होने की दर्ज की गई थी शिकायत

दरअसल प्रारंभ में, उक्त चारों के लापता होने के संबंध में बिष्णुपुर के कुंभी पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में जब सुरक्षा बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया तो मृतकों के शव बरामद हुए। घटना की जानकारी मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने हवा में गोलियां चलाकर स्थिति को नियंत्रित किया। इस बीच, सुरक्षाकर्मियों ने प्रभावित गांव के सैकड़ों निवासियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। बताया गया है कि गुरुवार को भी फायरिंग हुई थी। सूचना मिलने पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर भेजा गया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें