Tuesday, December 17, 2024
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदिल्लीमंगोलपुरी हत्याकांड : आप ने दिल्ली पुलिस, भाजपा पर निशाना साधा

मंगोलपुरी हत्याकांड : आप ने दिल्ली पुलिस, भाजपा पर निशाना साधा

नई दिल्लीः दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी, जिसे लेकर सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पुलिस राष्ट्रीय राजधानी में कानून को नियंत्रित करने में विफल रही है। आप ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा दिल्ली में सांप्रदायिक कलह पैदा कर रही है।

आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मंगोलपुरी हत्या दिल्ली में सभी लोगों के लिए चौंकाने वाली है। हमने देखा है कि दिल्ली पुलिस और केंद्रीय गृह मंत्रालय दिल्ली में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रहे हैं। अब यहां तक कि हिंदू भी भाजपा सरकार के तहत सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है, तब से एक विशेष समुदाय (मुस्लिम) के लोग पहले से ही चिंतित थे और अब भाजपा ने सिख समुदाय के लोगों के बीच डर पैदा करना शुरू कर दिया है जो कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। ग्रेटर कैलाश से विधायक भारद्वाज ने आगे कहा कि आप के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार परिवार को कानूनी सहायता प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ेंः-मंत्री लाखन सिंह राजपूत ने दी बजट की जानकारी, कहा-उत्तर प्रदेश के चार जिलों में खुलेंगे एकलव्य विद्यालय

उन्होंने कहा कि आप सरकार मृतक परिवार को सर्वश्रेष्ठ कानूनी सहायता प्रदान करेगी और मामले में आधिकारिक जांच के बाद वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। मंगोलपुरी के रहने वाले रिंकू शर्मा की बुधवार को कथित तौर पर उनके परिवार के सामने चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें