प्रदेश उत्तर प्रदेश

सांप को लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, देखने वालों का लग गया तांता, डॉक्टर रह गये हैरान

snake बांदाः जिला अस्पताल में बुधवार को एक अजीब मामला सामने आया है। एक शख्स सांप को डिब्बे में बंद करके अस्पताल पहुंच गया और डॉक्टर को बताया कि इसी सांप ने मेरे बेटे को काटा है। क्या यह जहरीला है या नहीं? सांप को देखकर डॉक्टर हैरान रह गए, उन्होंने तुरंत बच्चों को भर्ती किया और इलाज शुरू किया। इलाज के बाद बच्चों की हालत सामान्य बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली के छनेहरा लालपुर गांव में कक्षा छह में पढ़ने वाला रामलखन का बेटा देवेंद्र सुबह घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। तभी वहां से निकले सांप ने उसके दाहिने हाथ के अंगूठे में काट लिया। उसकी चीख सुनकर पिता रामलखन व अन्य परिजन मदद के लिए दौड़े। इसी बीच भागने की कोशिश कर रहे सांप को पिता ने चिमटे से पकड़ लिया और एक डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद बच्चे के हाथ में पास पड़ी प्लास्टिक की रस्सी से कई बंधन बांध दें। ये भी पढ़ें..खुशखबरी ! UP को जल्द मिलेंगी 1974 स्टाफ नर्स, CM योगी... उसने अपनी साइकिल रिपेयरिंग की और दुकान से ब्लेड लेकर बच्चे का अंगूठा काट दिया। जिससे उसका खून निकल आया और फिर पिता बेटे और सांप को डिब्बे में लेकर जिला अस्पताल पहुंचा, जहां उसने डिब्बे में सांप को दिखाते हुए डॉक्टर और अन्य लोगों को पूरी घटना बताई। अस्पताल में सांप को देखकर लोगों में हड़कंप मच गया। सांप को देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। पिता ने बताया कि बेटा देवेन्द्र गांव के जूनियर हाईस्कूल में पढ़ता है। बारिश के कारण स्कूल नहीं गया था। जिसके चलते वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच इस सांप ने उसे काट लिया। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)