देश Featured राजनीति

पेगासस हैकिंग पर ममता ने केन्द्र पर बोला हमला, जासूसी से बचने के लिए अपनाई ये तरकीब !

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेगासस फोन टैपिंग मामले में केंद्र सरकार पर हमला बोला है। बुधवार को शहीद दिवस के कार्यक्रम में अपने वर्चुअल संबोधन में उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने फोन के कैमरे पर टेप लगा लिया है ताकि उनकी जासूसी न की जा सके।

ममता ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "हमारे फोन टैप किए जा रहे हैं। पेगासस डराने वाला है। मैं किसी से भी बात नहीं कर सकती। आप जासूसी के लिए बहुत सारा पैसा खर्च कर रहे हैं। मैंने इससे बचने के लिए अपने फोन के कैमरे पर टेप लगा लिया है। इसी तरह से हमें केंद्र सरकार को भी ढक देना है, वरना देश बर्बाद हो जाएगा।"

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम ने श्रीलंका पर मिली जीत का कुछ इस तरह से लंदन में मनाया जश्न, वीडियो में देखिए

ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि "स्पाईगिरी चालू है। मंत्रियों और जजों के फोन टेप किए जा रहे हैं। इन्होंने लोकतांत्रिक ढांचे को ही तबाह कर दिया है। पेगासस ने चुनाव आयोग, न्यायपालिका, मीडिया और मंत्रियों तक पर निगरानी की है। इस देश को एक लोकतांत्रिक व्यवस्था की बजाय केंद्र सरकार ने सर्विलांस स्टेट में तब्दील कर दिया है।"