Home फीचर्ड Rahul Gandhi की सुरक्षा को खतरा, खड़गे ने अमित शाह को लिखा...

Rahul Gandhi की सुरक्षा को खतरा, खड़गे ने अमित शाह को लिखा पत्र

गुवाहाटीः असम में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। खड़गे ने असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई है। खड़गे ने पत्र में यात्रा के असम में प्रवेश के दिन राहुल के साथ हुई घटना का जिक्र किया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि असम पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को राहुल के काफिले के करीब आने दिया। उनका सुरक्षा घेरा तोड़ दिया गया। राहुल की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि सार्वजनिक डोमेन में पर्याप्त सबूत उपलब्ध होने के बावजूद किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। खड़गे ने गृहमंत्री अमित शाह से व्यक्तिगत हस्तक्षेप का अनुरोध किया है।

खड़गे ने गृहमंत्री को लिखे पत्र में लगाएं गंभीर आरोप

खड़गे ने गृहमंत्री को लिखे अपने पत्र में कई उदाहरणों का हवाला देते हुए कहा- असम पुलिस पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करने में असफल रही है।” उन्होंने कहा कि राहुल गांधी Z+ सुरक्षा के हकदार हैं। इसके अलावा उन्होंने 21 जनवरी को बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस यात्रा को रोकने और राज्य पार्टी प्रमुख भूपेन बोरा पर हमले का भी जिक्र किया है।

ये भी पढ़ें..UP Diwas: राष्ट्रपति, पीएम मोदी और CM योगी ने उत्तर प्रदेश दिवस पर दी बधाई

खड़गे ने आरोप लगाया कि ‘यह काम पुलिस की निगरानी में किया गया। पुलिस खड़ी रही और भाजपा कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी के काफिले के करीब आने दिया। इससे राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा टूट गया और उनकी तथा उनकी टीम की शारीरिक सुरक्षा खतरे में पड़ गयी।

राहुल समेत कांग्रेस नेताओं पर केस दर्ज

बता दें कि मंगलवार को कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान उस वक्त पार्टी और असम की भाजपा सरकार के बीच टकराव की स्थिति देखने को मिली जब कांग्रेस कार्यकर्ता बैरिकेड हटाकर गुवाहाटी में घुस गए। जिस पर सीएम हिमंत विश्व शर्मा ने राज्य के DGP जीपी सिंह को बैरिकेड तोड़ने के लिए भीड़ को उकसाने के लिए राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिया। जिसके बाद राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसियों पर केस दर्ज किया गया था।

दरअसल यात्रा में भाग लेने वाले कांग्रेस नेताओं और समर्थकों को गुवाहाटी की मुख्य सड़कों पर प्रवेश करने से रोकने के लिए राजमार्ग पर बैरिकेड्स लगाए गए थे। वहीं बैरिकेड्स हटाए जाने को लेकर कांग्रेस समर्थकों और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। इस दौरान राज्य कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता देबब्रत सैकिया घायल हो गए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version