Arjun Kapoor की प्री बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंचीं मलाइका, दोनों के ब्रेकअप की चर्चा तेज

0
25
arjun-malaika

Arjun Kapoor birthday : बॉलीवुड एक्टर Arjun Kapoor 26 जून को 39 साल के हो गए हैं। इसका जश्न मनाने के लिए उन्होंने आधी रात को एक भव्य पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। इसमें जान्हवी कपूर, शनाया कपूर, मोहित मारवाह, संजय कपूर, महीप कपूर और कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। लेकिन इस पार्टी में अर्जुन की गर्लफ्रेंड मलायका अरोड़ा कहीं नजर नहीं आईं।

गौरतलब है कि, Arjun Kapoor की पार्टी में परिवार के ज्यादातर सदस्य शामिल हुए थे और संभव है कि, अर्जुन ने बुधवार को कहीं मलाइका के साथ कुछ निजी समय बिताने का इंतजाम किया हो। अर्जुन कपूर और मलायका अरोड़ा सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। लेकिन अभी तक शादी का फैसला नहीं किया है। इससे पहले भी कई बार अर्जुन-मलाइका के ब्रेकअप की खबरें आ चुकी हैं। हालांकि, इस खबर की पुष्टि न तो अर्जुन और न ही मलायका ने की है।

अर्जुन और मलायका के ब्रेकअप की चर्चा

पिछले महीने Arjun Kapoor और मलायका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें आई थीं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है।वहीं अब इस पार्टी से मलाइका की गैरमौजूदगी ने भी ब्रेकअप की चर्चाओं तेज कर दिया है। बता दें, अर्जुन का जन्मदिन नजदीक आने के साथ ही, मलायका अरोड़ा को अपने दोस्तों के साथ बाली और लंदन की यात्रा पर जाते हुए देखा गया। उनकी वॉकिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में अर्जुन कहां हैं? ये सवाल भी पूछा गया। अब अर्जुन की पार्टी से भी मलायका की गैरमौजूदगी ने उनके ब्रेकअप की चर्चाओं को हवा दे दी है।

ये भी पढ़ें: Tejasswi Prakash और करण कुंद्रा का हुआ ब्रेकअप? पल भर में टूटा सालों का रिश्ता

‘सिंघम अगेन’में नजर आयेंगे अर्जुन कपूर 

गौरतलब है कि, आने वाले समय में अर्जुन कपूर की दो फिल्में रिलीज होने वाली हैं। एक तरफ वह फिल्म ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ से दर्शकों को जोरदार हंसाने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी ओर वह रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में भी एंट्री करते नजर आ रहे हैं। बता दें, वह अजय देवगन के साथ फिल्म ‘सिंघम अगेन’में अहम भूमिका में नजर आएंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)