मनोरंजन

Mumbai: अरबाज खान के पिता के साथ स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा

Mumbai: अरबाज खान से अलग होने के बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान परिवार के साथ नजर नहीं आ रही हैं लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वह अपने पूर्व पति अरबाज के पिता सलीम खान के साथ नजर आ रही हैं। मलाइका के साथ उनकी मां जॉयस अरोड़ा भी थीं।

सलीम खान के साथ नजर आईं मलाइका 

सलीम खान, मलाइका और जॉयस अरोड़ा को एक होटल से बाहर निकलते समय पपराज़ी ने कैमरे में कैद किया। होटल में पार्टी हुई थी और कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे थे। इस होटल से सबसे पहले सलीम खान बाहर निकले, उनके बाद मलाइका और उनकी मां बाहर आईं। बाद में सलीम खान और जॉयस एक ही कार में साथ गए। पैपराजी ने इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अरबाज और मलाइका को इससे पहले बेटे अरहान के साथ एक साथ देखा गया था लेकिन जब से अरबाज ने शूरा खान से दोबारा शादी की है, तब से दोनों पूर्व पति-पत्नी को एक साथ नहीं देखा गया है। अरहान अक्सर अपनी मां के साथ नजर आते हैं। साथ ही अगर खान परिवार का कोई कार्यक्रम होता है तो वह अपने पिता और सौतेली मां शूरा के साथ उस कार्यक्रम में शामिल होते हैं। ये भी पढ़ें: Mumbai: करण जौहर के आलीशान फ्लैट में किराये पर रहेंगे इमरान खान अरबाज खान और मलाइका की शादी 1998 में हुई थी। शादी के 19 साल बाद 2017 में इस जोड़े ने तलाक ले लिया। इसके बाद से ही मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। अरबाज पहले जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे, लेकिन उनका ब्रेकअप हो गया और कुछ समय बाद उन्होंने दिसंबर 2023 में रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी कर ली। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)