Featured मनोरंजन

Malaika Arora ने शेयर की Arjun Kapoor की बोल्ड फोटो, लिखा-My Lazy Boy..

malaika-arora-arjun-kapoor मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) हमेशा अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अक्सर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए अपने प्यार का इजहार करती नजर आती हैं। कपल के बीच की बॉन्डिंग देखकर उनके फैंस काफी खुश हो जाते हैं। अर्जुन और मलाइका की जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बेहद बोल्ड फोटो शेयर की है, जिसने सोशल मीडिया पर पारा बढ़ा दिया है। वहीं इस फोटो को लेकर मलाइका जमकर ट्रोल भी हो रही हैं। इस फोटो में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) केवल कुशन से अपने शरीर को ढके हुए नजर आ रहे हैं। malaika-arora-share-arjun-kapoor-pic

मलाइका ने शेयर की अर्जुन कपूर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन सोफे पर आराम फरमाते नजर आ रहे हैं और उनके शरीर पर एक भी कपड़े नजर नहीं आ रहे हैं। वह अपने शरीर को एक छोटे से तकिये से ढके हुए हैं। अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की यह फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। इस फोटो ने सोशल मीडिया पर खूब हंगामा मचा रखा है। फोटो को शेयर करने के साथ ही मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने कैप्शन में लिखा कि “मेरा बहुत आलसी लड़का।“ अर्जुन कपूर ने भी इसका स्क्रीनशॉट अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है।

ट्रोलर्स के निशाने पर आयीं मलाइका

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora)के इस फोटो को शेयर करने के बाद अब वह ट्रोल हो रही हैं। इस फोटो को लेकर यूजर्स मलाइका का मजाक उड़ा रहे हैं। कुछ लोग उन्हें अपने बीच उम्र के फासले का एहसास करा रहे हैं। अर्जुन और मलाइका पिछले चार सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब मलाइका ने अर्जुन कपूर की कोई तस्वीर शेयर कर प्यार बरसाया हो। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने खुलासा किया कि वह दूसरी शादी की प्लानिंग कर रही हैं। मलाइका ने यह भी कहा, ’बिल्कुल मैंने शादी के बारे में सोचा है। मैं प्यार में बहुत विश्वास करती हूं... लेकिन दोबारा शादी कब करूंगी, इसका जवाब अभी नहीं दे सकती। क्योंकि मैं कुछ चीजों को सरप्राइज रखना चाहती हूं। सब कुछ पहले से बता दिया तो मजा खत्म हो जाएगा। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)