Featured मनोरंजन

बाॅयफ्रेंड Arjun Kapoor के बर्थडे पर Malaika Arora ने किया किलर डांस, वीडियो वायरल

malaika-arora-dance-arjun-kapoor-birthday-party Arjun Kapoor Birthday: मुंबईः बाॅलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने उनके बर्थडे की खुशी को दोगुना कर दिया। दरअसल अर्जुन कपूर के बर्थडे (Arjun Kapoor Birthday) को लेकर मिड नाइट पार्टी रखी गयी थी। इस पार्टी में अर्जुन कपूर के करीबी दोस्त, उनकी बहन अंशुला कपूर और उनके बाॅयफ्रेंड भी पहुंचे थे। पार्टी में मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने किलर डांस कर समां बांध दिया। malaika-arora-dance मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस हाॅट अंदाज में झूमती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) शाहरुख खान की फिल्म ‘दिल से’ के गाने ‘छैंया छैंया’ पर डांस करती दिख रही हैं। पार्टी में 49 साल की मलाइका के डांस मूव्स ने आग लगा दी। बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर की बर्थडे (Arjun Kapoor Birthday) पार्टी में मलाइका ने न सिर्फ डांस बल्कि अपने हसीन अवतार से भी सभी को अपना दीवाना बना दिया। एक्ट्रेस पार्टी में व्हाइट कलर की साइड कट लॉन्ग ड्रेस नजर आयीं। जिस पर हार्ट शेप बना हुआ था।

पांच साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे मलाइका-अर्जुन

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)बीते 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह कपल बाॅलीवुड के पावर कपल्स में से एक है। दोनों एक-दूसरे पर जमकर प्यार बरसाते हैं। अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका ने अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। 13 साल की उम्र के फासले के बावजूद दोनों की केमिस्ट्री बेहद जबरदस्त है। ये भी पढ़ें..‘SatyaPrem Ki Katha’ का लेटेस्ट साॅन्ग ‘Pasoori Nu’ रिलीज, दिल को...

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘कुत्ते’ में देखा गया था। फिल्म में तब्बू और राधिका मदान भी मुख्य भूमिका में नजर आये थे। जल्द ही एक्टर अर्जुन कपूर ‘मेरी पत्नी का रीमेक’ में दिखायी देंगे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)