Malaika-Arjun का हो गया ब्रेकअप?, तस्वीरों को देख फैंस लगा रहे कयास

0
8

malaika-arjun

मुंबईः बॉलीवुड के ’मोस्ट रोमांटिक कपल’ कहे जाने वाले एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के बीच फिलहाल दूरियां बताई जा रही हैं। मलायका और अर्जुन करीब 4 साल से साथ हैं। दोनों सोशल मीडिया पर इतने एक्टिव हैं कि आए दिन अपनी बोल्ड और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। मलायका और अर्जुन कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर करते नजर आते हैं। हालांकि, अब दोनों के बीच ब्रेकअप की चर्चा शुरू हो गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

वहीं अर्जुन कपूर अकेले ही अपनी वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, मलायका भी अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को छोड़कर ओरहान के साथ पार्टी करती नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन के इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस सोच रहे हैं कि क्या अब ये दोनों अलग हो गए हैं। अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अकेले ही अपनी छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने सोलो वेकेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

तस्वीरों में वह बॉलीवुड स्टार्स के पसंदीदा कॉमन फ्रेंड अउरी उर्फ ओरहान के साथ देर रात तक पार्टी करती नजर आ रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि इस पार्टी में उनके बेटे अरहान खान भी उनके साथ थे। हालांकि इस पार्टी में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) नजर नहीं आए। हाल ही में बॉलीवुड कलाकारों ने एक बड़ी पार्टी रखी। इस पार्टी में सिर्फ एक्टर्स ही नहीं बल्कि उनके बच्चे भी शामिल हुए। पार्टी में काजोल और अजय देवगन की बेटी निसा भी मौजूद थीं।

ये भी पढ़ें..Harnaaz Sandhu: हरनाज संधू ने ब्लैक ड्रेस में लगाया हॉटनेस का…

पार्टी में एपी ढिल्लों की गर्लफ्रेंड बंदिता संधू भी नजर आईं। इन सभी ने ऑरी के साथ तस्वीरें क्लिक कीं। पूर्व मिस वर्ल्ड हरनाज कौर संधू भी पार्टी में धमाल मचाती नजर आईं। सभी ने ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। बहरहाल, सबकी निगाहें मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पर हैं। अर्जुन और मलायका अब अपनी अलग-अलग तस्वीरें शेयर करते नजर आ रहे हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)