नई दिल्लीः बच्चों को आइसक्रीम और पाॅप्सिकल्स काफी अच्छे लगते हैं। गर्मियों में ठंडा-ठंडा खाने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। ऐसे में बाजार में आइसक्रीम और पाॅप्सिकल्स खिलाने से अच्छा है कि आप घर पर ही बच्चों के लिए टेस्टी पाॅप्सिकल्स बनाएं। फलों के रस से बनने वाला यह पाॅप्सिकल्स नेचुरल व सेहत के लिए भी अच्छा है। आप बच्चों की पसंद के किसी भी फल से पाॅप्सिकल बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं पाॅप्सिकल्स बनाने की रेसिपी –
मैंगो पाॅप्सिकल (Mango Popsicle) बनाने के लिए जरूरी सामग्री –
आम – 200 ग्राम
अन्नानास – 150 ग्राम
संतरे का रस – 150 मिली
मैंगो पाॅप्सिकल बनाने की विधि –
- सबसे पहले आम, अन्नानास व संतरे के रस को ब्लेंडर में डालकर ब्लेंड कर लें।
- फलों के जूस को एक जिपर लाॅक बैग में डालें और डीप फ्रिज में पूरी रात के लिए रख दें।
- सुबह पाॅप्सिकल को फ्रिज से निकाल लें। मैंगो पाॅप्सिकल्स तैयार है।
ये भी पढ़ें..Falsa Sharbat Recipe: इस तरह बनाएं फालसे का शरबत, गर्मी में शरीर को…
ऑरेंज पाॅप्सिकल (Orange Popsicle) बनाने की रेसिपी –
ऑरेंज पाॅप्सिकल बनाने के लिए जरूरी सामग्री –
ऑरेंज – 60 ग्राम
ऑरेंज जूस – 150 मिली लीटर
अन्नानास – 150 ग्राम
ऑरेंज पाॅप्सिकल बनाने की विधि –
- सारे फलों को काटकर ब्लेंडर में ब्लेंड कर लें।
- अब जिप लाॅक बैग में फलों के मिक्सचर को डालें और बंद कर दें।
- जिप लाॅक बैग को डिप फ्रिज में पूरी रात के लिए रख दें।
- सुबह इन्हें फ्रीज से बाहर निकाल लें। ऑरेंज पाॅप्सिकल तैयार है।
(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)