Angoori Shikanji Recipe: गर्मियों में बनाएं अंगूरी शिकंजी, टेस्ट के साथ ठंडक का मिलेगा डबल डोज

0
38

green-shikanji-recipe

नई दिल्लीः गर्मियों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में कुछ ठंडा-ठंडा पीने का मन करता है। कोल्ड ड्रिंक या जूस से अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो आप शिकंजी बना सकती हैं। शिकंजी नींबू व चीनी से घर पर आसानी से बन जाती है। लेकिन, आप अगर इसमें अंगूर डाल दें, तो शिकंजी में एक अच्छा फ्लेवर आ जाएगा। अंगूरी शिकंजी बनाने का तरीका बहुत आसान है और इसका टेस्ट भी काफी अच्छा होता है।

अगर घर में मेहमान आने वाले हों, या फिर कोई और अवसर हो। आप अंगूरी शिकंजी बनाकर सर्व कर सकती हैं। इसका टेस्ट काफी अच्छा होता है और ये सबको पसंद आएगा। अंगूर भी इस समय मार्केट में आ चुके हैं। तो फिर देर किस बात की, आज ही घर पर बनाएं अंगूरी शिकंजी। तो आइए जानते हैं अंगूरी शिकंजी बनाने की रेसिपी –

अंगूरी शिकंजी बनाने के लिए जरूरी सामग्री –

अंगूर – 1 कप
नींबू – 2
चीनी – ढाई टेबल स्पून
भुना जीरा – 1 टेबल स्पून
काला नमक – 1 टेबल स्पून
चाट मसाला – 1 टेबल स्पून

ये भी पढ़ें..Milk Pudding Recipe: जब खाने का मन करे कुछ मीठा, तो झटपट बनाएं मिल्क

अंगूरी शिकंजी बनाने की विधि –

  • सबसे पहले मिक्सी में अंगूर और सारे मसाले डालकर पीस लीजिए।
  • अब अंगूर मिक्सचर को एक बाउल में निकाल लें। इसमें बर्फ व पुदीने के पत्ते डाल दीजिए।
  • अब एक गिलास में दो से तीन चम्मच अंगूर शिकंजी मिक्सचर डालें। इस पर सोडा या स्प्राइट डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)