Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर इस बार बन रहा विशेष फलदायी योग

29

Makar Sankranti 2024: पौष माह में पड़ने वाली मकर संक्रांति पर इस बार विशेष विशेष फलदायी योग बन रहा है। जिस हिसाब से संक्रांति का स्वरूप है , असके अनुसार लोगों की सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और मंगल कार्य संपन्न होंगे। चोर, पाखंडी तथा कुमार्ग पर चलने वाले दुष्ट लोग दण्डित होंगे। गौ सेवा के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ेगी।

15 जनवरी को मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्यौहार

ज्योतिषाचार्य बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति 14 जनवरी की रात को आएगी और 15 जनवरी को मनाई जाएगी। पिछले कुछ वर्षों से मकर संक्रांति 14 जनवरी की मध्य रात्रि में आती है और 15 को पर्वकाल मनाया जाता है। इस साल भी संक्रांति 15 जनवरी को सुबह आएगी। इसके बाद इसका पर्वकाल मनाया जाएगा। हालांकि अगले साल 14 जनवरी को संक्रांति मनाई जाएगी। आने वाले वर्षों में भी मकर संक्रांति अधिकतर 15 जनवरी को ही मनाई जाएगी।

दरअसल, हर 70 साल बाद संक्रांति का त्योहार एक दिन आगे बढ़ जाता है। क्योंकि राशियाँ सूर्य से भी आगे हैं। जिस प्रकार हर तीन वर्ष में मलमास के कारण एक माह बढ़ जाता है, उसी प्रकार हर तीन वर्ष में संक्रांति काल एक घंटा बढ़ जाता है। इस प्रकार 70 से 80 वर्ष में एक दिन बढ़ जाता है। ज्योतिषाचार्य बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि इस बार मकर संक्रांति पर अनाज का उत्पादन अच्छा होगा। बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्य होंगे। महंगाई नियंत्रण में रहेगी और अर्थव्यवस्था में सुधार होगा। राजनीतिक क्षेत्र में कुछ बदलाव के साथ प्रगति होगी।

ये भी पढ़ें..Masik Shivratri 2024: इन राशियों के लिए शुभ होगी पहली मासिक शिवरात्रि, जानें तिथि

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ मनाया जाता त्यौहार

बता दें कि मकर संक्रांति का त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश के साथ मनाया जाता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, वर्ष 2000 से पहले, सूर्य आमतौर पर 13 जनवरी की मध्यरात्रि में मकर राशि में प्रवेश करता था और यह त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाता था। पिछले कुछ वर्षों से मकर संक्रांति 14 जनवरी की आधी रात को पड़ती है और यह त्योहार 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस साल भी संक्रांति 15 जनवरी को सुबह आएगी। इसके बाद इसका पर्व काल मनाया जाएगा। हालांकि अगले साल संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी।