Featured टॉप न्यूज़ आस्था

Makar Sankranti 2024: गंगा सागर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का त्योहार आज देशभर में मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति सनातन धर्म का सबसे महत्पूवर्ण त्योहार है, इस दिन स्नान, पूजा पाठ और दान का बेहद महत्व है। मकर संक्रांति के मौके पर गंगा सागर में पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त शुरू होते ही सोमवार सुबह जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेला क्षेत्र तीर्थयात्रियों से भरा हुआ है। आपको बता दें कि ये वहीं स्थान है जहां त्रेता युग में जिस सागर तट पर स्वर्ग से उतरीं मां गंगा ने राजा सगर के साठ हजार पुत्रों को मकर संक्रांति पर स्पर्श कर मोक्ष प्रदान किया था।

श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

मकर संक्रांति पर पुण्य स्नान का शुभ मुहूर्त सोमवार सुबह 7:19 शुरू हुआ है। यह दोपहर 12.30 बजे तक रहेगा। पुण्य स्नान की कुल अवधि 5.30 घंटे की है। महापुण्य स्नान की कुल अवधि एक घंटा 43 मिनट बताई गई है। मगर सवेरे छह बजे से ही श्रद्धालुओं ने गंगा और सागर के संगम पर डुबकी लगानी शुरू कर दी थी। कपिल मुनि आश्रम के महंत ज्ञानदास ने बताया कि रविवार रात से ही मकर संक्रांति शुरू हो गई थी। सोमवार सुबह छह बजे से देश-दुनिया से पहुंचे लाखों लोगों के अलावा नागा और अन्य साधुओं ने मोक्ष की आस में डुबकी लगाया। ये भी पढ़ें: Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गंगा घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए

मकर संक्रांति पर्व को देखते हुए गंगा सागर मेला क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया है। पुलिस, सिविल डिफेंस, होमगार्ड सहित नेवी और कोस्ट गार्ड के 10 हजार से ज्यादा जवान चारों तरफ अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन के अनुसार, इस साल 35 लाख से अधिक श्रद्धालु सागर तट पर स्नान करने पहुंचे और आस्था की डुबकी लगाई। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)