देश Featured टॉप न्यूज़ आस्था

Makar sankranti 2024: मकर संक्रांति पर बिल्कुल न करें ये काम, वरना जीवनभर होगा पछतावा

Makar sankranti 2024: हिंदू धर्म में मकर संक्रांति पर्व का काफी ज्यादा महत्व हैं, ये आज यानी 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन स्नान, दान और पूजा पाठ की परंपरा होती है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तो मकर संक्रांति मनाया जाता है। इस दिन सूर्य साधना को उत्तम माना गया है, इस दिन भगवान का आर्शीवाद पाने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और दान भी करते हैं। मकर संक्रांति पर दान करने से शुभ फल प्राप्त होता है। लेकिन मकर संक्रांति पर भूलकर भी कुछ कामों को नहीं करना चाहिए, वरना पूरे जीवन आपको कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। इस लेख में उन्हीं कामों के बारे में बताने जा रहे हैं।

मकर संक्रांति के दिन न करें ये काम

आज यानी मकर संक्रांति के दिन मांसाहार का सेवन बिल्कुूल नहीं करना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं उनसे भगवान नाराज हो जाते हैं औ इसके परिणाम स्वरूप आपको कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। मांसाहार के अलावा मकर संक्रांति के दिन मदिर पान भी नहीं करना चाहिए, इस दिन किसी तरह का नशा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। ये भी पढ़ें: Munawwar Rana: मशहूर शायर मुनव्वर राणा का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस इसके अलावा मकर संक्रांति के दिन अगर कोई आपके घर पर भोजन आदि की इच्छा लेकर आता है तो उसे खाली हाथ बिल्कुल न जाने दें, उसे कुछ न कुछ जरूर दें। मकर संक्रांति के दिन गलती से भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए और न ही किसी का दिल दुखाना चाहिए। ऐसा करने से तरक्की में बाधाओं का सामना करना पड़ता है और सफलता भी नहीं मिलती है। आज के दिन दिन ब्रह्मचर्य का पालन जरूर करें, ऐसा न करने पर इसका बुरा परिणाम भुगतना पड़ता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)