Featured टॉप न्यूज़ आस्था

Makar Sankranti 2024: क्या है मकर संक्रांति मनाने का सही समय और कब खत्म होगा खरमास?

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति का पर्व देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इसके लिए लोगों ने अपनी अपनी तैयारी भी पूरी कर ली है। ग्रहों के राजा सूर्य देव जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो उसे मकर संक्रांति कहा जाता है। ये हिंदू धर्म का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। मकर संक्रांति के दिन दान करने का भी बहुत ज्यादा महत्व है। इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी को सुबह 8:42 बजे के बाद मनाई जाएगी। इसके साथ ही खरमास भी समाप्त हो जाएगा, अर्थात् इसके बाद शुभ कार्य आरंभ हो जाएगा। मकर संक्रांति के दिन सूर्यनारायण एवं भगवान विष्णु की पूजा 8:42 के बाद करें।

शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति का महा पुण्य काल सुबह 07:15 मिनट से सुबह 09:00 बजे तक है। ये वो समय है जब आपको मकर संक्रांति का स्नान और दान करना चाहिए। उस दिन महा पुण्य काल 1 घंटा 45 मिनट तक होगा। पुण्य काल में भी स्नान दान होगा। Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति पर इस बार बन रहा विशेष फलदायी योग

स्नान और दान का महत्व

मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है और ये बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने के बाद तिल, गुड़ और वस्त्र का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण में प्रवेश करता है।

मकर संक्रांति पर करें ये काम

मकर संक्रांति के मौके पर घर या मंदिर में श्री यंत्र की स्थापना कर सकते हैं। इस यंत्र के स्थापना से मां लक्ष्मी बहुत खुश होती हैं। ऐसा कहा जाता है कि, इसे लगाने से आपकी सारी आर्थिक परेशानी दूर हो सकती है। माता लक्ष्मी हमेशा प्रसन्न रहती हैं और परिवार हंसी खुशी का माहौल बना रहता है। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)