Saturday, October 5, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमई मे बोया मक्का अगस्त में होगा तैयार, ट्यूबवेल से सिंचाई कर...

मई मे बोया मक्का अगस्त में होगा तैयार, ट्यूबवेल से सिंचाई कर हुई शुरूआत

maize-cultivation

लखनऊः मक्का ऐसी फसल है, जिसको सालों-साल तैयार किया जाने लगा हैं। इसमें ऐसी किस्में आने लगी हैं, जिनका मूल जन्मस्थान भी दूसरा देश है। तमाम किस्में यहां अब उगाई भी जा रही हैं। यह बेहद महंगे बीज होते हैं, लेकिन कमाई में भी उत्कृष्ट हैं। जो किसान इसे तैयार कर रहे हैं, वह सर्दियों में भी मक्का की बिजाई करते हैं।

होली के बाद जो मक्का बोया गया था, वह आज बाजार में बिक रहा है। जो मक्का अब बोया जा रहा है, वह अगस्त में पककर तैयार होगा। नहरों में पानी न होने पर भी किसानों ने ट्यूबवेल से खेतों की सिंचाई कर मक्का की खेती की शुरूआत की है। मक्का की खेती काफी लाभकारी है। इसके लिए हमारे यहां की मिट्टी भी अनुकूल है। इसे दोमट मिट्टी में बोया जाता है।

अनौरा गांव में लोगों ने करीब 35 बीघे में मक्का बोया है। अकेले मानसिंह फार्म हाउस पर 15 बीघा मक्का बोया गया है। इन लोगों ने बुवाई के समय सस्ते पानी पर ज्यादा विचार नहीं किया है। मानसिंह क्षेत्र के किसान पंजाबी हैं, जो उन्नत किस्म के बीज खरीदने में यह हमेशा आगे रहते हैं। यहां अन्य तमाम किसानों ने भी मक्का बोया है। हालांकि, क्षेत्र में पानी की काफी किल्लत है, लेकिन पहले से लगे ट्यूबवेल सिंचाई के माध्यम हैं।

ये भी पढ़ें..कमाई वाली फसलों से दूर हैं राजधानी के किसान, मोटा मुनाफा देने वाली फसल…

इस बार खाली जमीनों पर भी किसानों ने सब्सिडी के प्रलोभन पर बुवाई का मन बनाया है। फसल चक्र आधारित खेती के लिए प्यारेपुर पहले से ही जाना जाता है। यहां भी पानी की किल्लत है। इसके बाद भी किसानों को मक्का की खेती से काफी उम्मीद है। सिंचाई के लिए खेतों मंे ही नालियां बना ली गई हैं। बता दें कि प्यारेपुर रिंग रोड के करीब गांव है। यहां के ज्यादातर लोग किसानी करते हैं। इस क्षेत्र में मक्का की खेती के अलावा पशुपालन और आम की फसल पर पूरा ध्यान केंद्रित करते हैं। क्षेत्र में उड़द और मूंग की बुवाई के लिए भी खेत तैयार किए जा रहे हैं।

– शरद त्रिपाठी की रिपोर्ट

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें