यूपीः खेत गईं दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

0
29

मैनपुरीः उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में पड़ोसी गांव के दो लोगों ने कथित तौर पर दो नाबालिग दलित बहनों के साथ दुष्कर्म किया। शुक्रवार देर रात हुई इस घटना के बाद शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता, एक 17 वर्षीय लड़की और उसका 16 वर्षीय चचेरी बहन, शुक्रवार की रात खेत में गए थे, इस दौरान रास्ते में दो युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और झाड़ियों में खींच कर ले गए। पीड़ित किशोरियों के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उक्त आरोपी को जेल भेजा गया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें..जंगल में फांसी के फंदे से लटकता मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

जानकारी के मुताबिक दन्नाहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो नाबालिग बहनें शुक्रवार की शाम करीब छह बजे घर से खेत की ओर गईं थीं। इसी दौरान आरोपी सौरभ ने कथित तौर पर बड़ी लड़की के साथ दुष्कर्म किया जबकि गौरव ने दूसरी छोटी लड़की के साथ कथित तौर पर रेप का प्रयास किया। हालांकि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा, जबकि पीड़ितों की मदद के लिए दूसरे शख्स को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और बाद में पुलिस को सौंप दिया। लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)