19 साल बाद पकड़ा गया गोधरा कांड का मुख्य आरोपी, कर रहा था ये काम

161

नई दिल्लीः 19 साल पहले हुए गोधरा कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुजरात के पंचमहल जिले में गोधरा रेलवे स्टेशन पर कारसेवकों को जिंदा जलाने के घटना का मुख्य आरोपी रफीक हुसैन आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है।

इसके बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जिस कोर ग्रुप ने गोधरा कांड की साजिश रची थी उस ग्रुप में रफीक का अहम रोल था। जो पिछले 19 सालों से फरार था। पुलिस को कुछ इनपुट मिला था। जिसके बाद पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर रफीक हुसैन को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, ट्रेन के कंपार्टमेंट को जलाने के लिए पेट्रोल का बंदोबस्त करना, भीड़ को उकसाना और पूरी साजिश रचने में रफीक हुसैन का बड़ा हाथ था। उसके ऊपर मर्डर और दंगा भड़काने के चार्ज लगे हुए हैं।

यहां पर उल्लेखनीय है कि गुजरात में 27 फरवरी 2002 को गोधरा स्टेशन पर कारसेवकों से भरी ट्रेन को जला दिया गया था। इस हादसे में कुल 59 कारसेवकों की मौत हो गई थी। इसी के बाद गुजरात में 2002 के दंगे हुए थे।

पुलिस ने जानकारी दी है कि रफीक हुसैन उस वक्त एक मजदूर के तौर पर स्टेशन पर काम करता था। जब ट्रेन आने पर पत्थर फेंके गए और पेट्रोल छिड़का गया, तो ये भी उनमें से एक था। लेकिन उस घटना के बाद रफीक हुसैन यहां से भाग गया और दिल्ली के आसपास रहने लगा।

यह भी पढ़ेंः-महाराजा सुहेलदेव जयंती पर मुख्यमंत्री योगी ने दी श्रद्धांजलि

पुलिस ने कहा कि इसके बारे में हमे हाल ही में जानकारी हुई थी और परिवार को शिफ्ट करने की बात सामने आई। जिसके बाद जब वो अपने घर आया हुआ था उसी समय मौका देखते हुए उसे अरेस्ट कर लिया।