Mahatma Gandhi Punyatithi: राष्ट्रपिता के विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान: मुख्यमंत्री साय

0
2

Mahatma Gandhi Punyatithi: आज यानी 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर पूरा देश उन्हें याद कर नमन कर रहा है और देश के कई दिग्गजों ने महात्मा गांधी को याद किया और उनको श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपिता स्वर्गीय महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर ‘शहीद दिवस’ के अवसर पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी सहित देश के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि, देश पर प्राण न्यौछावर करने वाले वीर बलिदानियों का ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता।

महात्मा गांधी के योगदान को किया याद

भारत की आजादी के लिए बापू के योगदान को याद करते हुए उन्होंने कहा कि, गांधी जी ने पूरी दुनिया को दिखाया कि, सत्य और अहिंसा के मार्ग पर डटे रहकर किस तरह बड़ा लक्ष्य हासिल किया जाता है। गांधी जी के विचार आज भी विश्व के लिए न सिर्फ उपयोगी हैं, बल्कि उनके विचारों और दर्शन में अनेक समस्याओं का समाधान भी छिपा है। उन्हीं की प्रेरणा से नए और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है।उन्होंने कहा कि, हम सभी गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रण लें और राष्ट्र के विकास में योगदान दें। यही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Ranji Trophy 2024: यूपी ने रोका मुंबई का विजय रथ, कर्नाटक-तमिलनाडु ने की वापसी

इसके अलावा देश के और भी कई दिग्गजों ने बाबू को याद किया और उनको श्रद्धांजलि दी। जिसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और एमपी के सीएम ने भी उनको याद किया।

बता दें कि, महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। आजादी के बाद कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय को ज्यादा सुविधाएं देने से नाराज नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को 30 जनवरी 1948 को गोली मार दी थी। हर साल 30 जनवरी को उनकी पुण्यतिथि मनाई जाती है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)