Maharashtra: व्हिप उल्लंघन पर शिवसेना के 53 विधायकों को नोटिस जारी

0
65
शिवसेना

मुंबई : महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय ने शिवसेना (Shiv Sena) के 53 विधायकों को व्हिप उल्लंघन पर नोटिस जारी किया है। विधि मंडल सचिव राजेंद्र भागवत ने नोटिस जारी कर सभी से 7 दिन के भीतर जवाब मांगा है।

ये भी पढ़ें..पायल के हुए संग्राम, ताजनगरी में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे

विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव और एकनाथ शिंदे के विश्वासमत प्रस्ताव के बाद शिवसेना (Shiv Sena) और शिंदे गुट ने एक- दूसरे के विधायकों पर व्हिप उल्लंघन के तहत कार्रवाई की मांग करते हुए विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखा था। पत्र में शिवसेना के चीफ व्हिप सुनील शिंदे ने 40 विधायकों और शिंदे गुट के चीफ व्हिप भरत गोगावले ने 13 विधायकों पर व्हिप उल्लंघन का आरोप लगाया था।

इससे पहले विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष नरहरि झिरवल ने शिंदे गुट के 16 विधायकों पर पार्टी विरोधी काम करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। शिंदे गुट ने इस नोटिस को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। इस पर 11 जुलाई को सुनवाई होनी है।

एकनाथ शिंदे ने पंढरपुर में की महापूजा –

मुंबई : मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Shiv Sena) और उनकी पत्नी लता ने आषाढ़ी एकादशी पर रविवार तड़के 3ः10 बजे सोलापुर जिले के पंढरपुर के विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में महापूजा की। मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे की यह पहली महापूजा है। उन्होंने इस दौरान महाराष्ट्र के चहुंमुखी विकास की प्रार्थना भगवान से की। परंपरागत रूप से मुख्यमंत्री ‘आषाढ़ी एकादशी’ पर इस मंदिर में पूजा करते हैं। पूजा के बाद उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे लिए आशादायक है। मैं इस दिन को कभी नहीं भूल पाऊंगा। राज्य के लोगों के लिए जो भी कर सकता हूं, करूंगा। सरकार पंढरपुर का विकास कराएगी। राज्य में अच्छी बारिश हो रही है। कोशिश है जानमाल का नुकसान न हो। सरकार किसान आत्महत्याओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महापूजा में शिंदे के साथ पिता संभाजी, पत्नी लता, पुत्र श्रीकांत और पोता सहित पूरा परिवार मौजूद रहा।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)