Friday, March 14, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeमहाराष्ट्रMaharashtra News : अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 12 इमारतों को किया...

Maharashtra News : अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 12 इमारतों को किया गया ध्वस्त

Maharashtra News : मुंबई के नालासोपारा के अग्रवाल नगरी क्षेत्र में डंपिंग ग्राउंड और एसटीपी प्लांट के लिए आरक्षित भूमि पर बनी 41 अवैध इमारतों के खिलाफ वसई विरार शहर महानगरपालिका तोड़फोड़ की कार्रवाई कर रही है। अब तक इस कार्रवाई के तहत 12 इमारतों को ध्वस्त किया जा चुका है, जबकि 29 को तोड़ा जाना बाकी है। इन इमारतों में रहने वाले लोग इसे खाली कर रहे हैं। इसके बाद इन इमारतों को ढहाया जाएगा।

अवैध इमारतों में रहने वाले लोग इसे छोड़कर जाते समय रोते हुए भी नजर आए। कुछ इमारतों में महावितरण विभाग का बिजली मीटर भी लगा हुआ है, ज‍िससे यह साफ जाहिर हो रहा है कि, इन इमारतों में बिजली की आपूर्ति की जा रही थी।

अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

महानगरपालिका ने साफ किया है कि इस तरह के अवैध निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी और जो भी लोग इन इलाकों में रहते हैं, उन्हें अपनी संपत्ति खाली करने की सलाह दी गई है। यह कार्रवाई शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ एक बड़ी पहल मानी जा रही है।

41 अवैध इमारतों को किया गया धवस्त     

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद, 23 जनवरी से इस कार्रवाई की शुरुआत की गई थी। अब तक इस कार्रवाई में 41 अवैध इमारतों में से 12 इमारतों को ध्वस्त किया जा चुका है, जबकि बाकी इमारतों पर कार्रवाई जारी है। नालासोपारा की रितु पैलेस इमारत के लोग अपने घर खाली करने में जुटे हैं।

ये भी पढ़ें : Video: भाभी जी के डांस स्टेप्स ने सोशल मीडिया पर लगाई आग, देखकर हर कोई हैरान….

Maharashtra News :  पीड़ितों ने बयां किया दर्द        

इससे पहले भी 27 जनवरी को महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा पूर्व स्थित अग्रवाल नगरी के लक्ष्मी नगर में डंपिंग ग्राउंड और एसटीपी प्लांट के लिए आरक्षित जमीन पर बनी 41 अवैध इमारतों के खिलाफ वसई विरार शहर महानगरपालिका की ‘ध्वस्तीकरण कार्रवाई’ की गई थी उस दौरान लोगों ने अपना आशियाना खोने का दर्द मीडिया से बयां किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें