Home टॉप न्यूज़ महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में होगा मतदान, 23...

महाराष्ट्र में एक तो झारखंड में दो चरणों में होगा मतदान, 23 नवंबर को आएंगे नतीजे, ये रहा पूरा शेड्यूल

maharashtra-jharkhand-election-date-2024

Maharashtra-Jharkhand Election Date: भारतीय चुनाव आयोग (EC) ने मंगलवार को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी। 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं वोटों की गिनती 23 नवंबर को होगी। जबकि 81 विधानसभा सीटों झारखंड में दो चरणों में मतदान होंगे।

पहले चरण के लिए 13 नवंबर और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा, जबकि नतीजे महाराष्ट्र के साथ ही 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने उपचुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 15 राज्यों में 48 विधानसभा सीटों और दो संसदीय सीटों पर उपचुनाव होने हैं।

महाराष्ट्र में 20.93 लाख मतदाता पहली बार करेंगे मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, 288 विधानसभा सीटों वाले महाराष्ट्र में एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए एक लाख से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि ईसीआई दोनों राज्यों में समावेशी और सुलभ चुनावों के जरिए सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

राजीव कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 9.63 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे, जिसमें 4.97 करोड़ पुरुष मतदाता, जबकि 4.66 करोड़ महिला मतदाता शामिल हैं। इसके अलावा 1.85 करोड़ युवा मतदाताओं की उम्र 20 से 29 वर्ष के बीच है। वहीं, 20.93 लाख मतदाता पहली बार मतदान में हिस्सा लेंगे। 12.43 लाख मतदाताओं की उम्र 85 वर्ष से अधिक है। इसके साथ ही ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या 6,031 है।

ये भी पढ़ेंः- विधायक योगेश वर्मा थप्पड़ कांड में बड़ा ऐक्शन, भाजपा ने अवधेश सिंह समेत चार कार्यकर्ताओं को पार्टी से निकाला

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का पूरा शेड्यूल

  • नोटिफिकेशन जारी करने की तिथि – 22 अक्टूबर 2024
  • नामांकन की अंतिम तिथि – 29 अक्टूबर 2024
  • नामांकन की जांच की तिथि – 30 अक्टूबर 2024
  • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि – 3 नवंबर 2024
  • महाराष्ट्र में मतदान की तिथि – 20 नवंबर 2024
  • महाराष्ट्र में चुनाव परिणाम की तिथि – 23 नवंबर 2024

jharkhand election schedule 2024: झारखंड चुनाव का पूरा कार्यक्रम

पहले चरण का शेड्यूल

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 18 अक्टूबर 2024
  • नामांकन की अंतिम तिथि – 25 अक्टूबर 2024
  • नामांकन की जांच की तिथि – 28 अक्टूबर 2024
  • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि – 30 अक्टूबर 2024
  • झारखंड में मतदान की तिथि – 13 नवंबर 2024
  • झारखंड में चुनाव परिणाम की तिथि – 23 नवंबर 2024

jharkhand election schedule 2024: दूसरे चरण का पूरा शेड्यूल

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि – 22 अक्टूबर 2024
  • नामांकन की अंतिम तिथि – 29 अक्टूबर 2024
  • नामांकन की जांच की तिथि – 30 अक्टूबर 2024
  • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि – 10 नवंबर 2024
  • झारखंड में मतदान की तिथि – 20 नवंबर 2024
  • झारखंड में चुनाव परिणाम की तिथि – 23 नवंबर 2024

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के मुताबिक, “झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.6 करोड़ है, जिसमें से 1.31 करोड़ पुरुष और 1.29 करोड़ महिला मतदाता हैं। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं की संख्या 11.84 लाख है। झारखंड में 1,00,186 मतदान केंद्र हैं, इस बार 29,562 मतदान केंद्र होंगे।”

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version