Home प्रदेश Maharashtra Day: राज्यपाल ने महाराष्ट्र दिवस की प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

Maharashtra Day: राज्यपाल ने महाराष्ट्र दिवस की प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

governor-ramesh-bais

मुंबई: राज्यपाल रमेश बैस ने सोमवार को महाराष्ट्र राज्य स्थापना की 63वीं वर्षगांठ पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं दीं। छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान में आयोजित मुख्य शासकीय कार्यक्रम में उन्होंने राष्ट्रध्वज फहराया। महाराष्ट्र दिवस के साथ ही उन्होंने श्रमिकों व कामगारों के पसीने से महाराष्ट्र निर्माण की बात कहते हुए अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की भी बधाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि, छत्रपति शिवाजी महाराज के कार्यों के साथ-साथ महात्मा ज्योतिराव फुले, क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले, राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, लोकमान्य तिलक, गोपाल गणेश आगरकर, स्वातंत्र्यवीर विनायक दामोदर सावरकर ऐसे अनेक महान विभूतियों ने महाराष्ट्र को सामाजिक रूप से समृद्ध किया है।

शिवराज्याभिषेक महोत्सव कल से –

कार्यक्रम में राज्यपाल बैस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के शिवशकानुसार शिवराज्याभिषेक का यह 350वां वर्ष है। इसलिए 2 से 9 जून तक शिवराज्याभिषेक महोत्सव आयोजित किया जाएगा। किला शिवनेरी पर छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवनचरित्र पर आधारित संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा पुणे आंबेगांव में छत्रपति शिवाजी महाराज संकल्पना उद्यान का भी निर्माण किया जाएगा। स्वातंत्र्यवीर सावरकर का जन्मदिन 28 मई को ‘स्वातंत्र्यवीर गौरव दिन’ के रूप में मनाया जाएगा। सरकार ने 19 फरवरी, 2023 से राज्यगीत के रूप में ‘जय जय महाराष्ट्र माझा’ को स्वीकार किया है।

ये भी पढ़ें..Jharkhand: फर्जी सर्टिफिकेट पर शिक्षक ने 36 साल तक की नौकरी,…

इस अवसर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मुंबई उपनगर जिले के पालकमंत्री मंगल प्रभात लोढा, मुख्य सचिव मनोज सौनिक, मुंबई नगर निगम के इकबाल सिंह चहल, पुलिस महासंचालक रजनीश सेठ, पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर, मुख्य राजशिष्टाचार अधिकारी मनीषा म्हैसकर, विविन्न विभागों के प्रधान सचिव, सूचना महासंचालक जयश्री भोज समेत वरिष्ठ शासकीय एवं पुलिस अधिकारी, तीनों दलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

Exit mobile version