प्रदेश Featured महाराष्ट्र

Ganeshotsav: महाराष्ट्र में घर-घर पधारे विघ्नहर्ता, सीएम शिंदे ने भी परिवार संग किया पूजन

मुंबई : महाराष्ट्र में बुधवार से गणेशोत्सव का शुभारंभ हो गया है। लोग हर्षोल्लास के साथ गणेश उत्सव मना रहे हैं। सूबे के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर भी ''गणपति बप्पा'' का आगमन हो गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सरकारी आवास ''वर्षा'' पर आज सुबह गणपति बप्पा की प्राणप्रतिष्ठा की गई। मुख्यमंत्री शिंदे सहित उनकी पत्नी लता शिंदे के साथ इस मौके पर पूजा और आरती की गई। इस अवसर पर बेटे सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे सहित उनके परिवार के सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें..गणेश उत्सव में भी दिखा ‘RRR’, ‘Pushpa’ का जादू, फिल्मी लुक में नजर आये विनायक

महाराष्ट्र राज्य के विकास के संकल्प को पूरा करने की शक्ति देने के साथ ही राज्य की जनता को सुख - समृद्धि और संतुष्ट रखने की कामना मुख्यमंत्री ने गणराय के चरणों में की। गणेशोत्सव काल में सामाजिक भाईचारा बनाए रखते हुए निर्भय, मुक्त वातावरण में, आनंद- उत्साह और पर्यावरण अनुकूल माहौल में गणेशोत्सव मनाने की अपील भी मुख्यमंत्री शिंदे ने की। उन्होंने कहा कि आज गणेशोत्सव के अवसर पर लाडले गणराय का स्वागत करते हुए महाराष्ट्र के विकास के लिए श्री गणेश करने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आइए हम सब मिलकर और बिना किसी चुनौती से डरे इसके लिए प्रयास करें।

राज्यपाल कोश्यारी और उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने की गणपति पूजा -

महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने बुधवार को राजभवन में प्रतिस्थापित गणपति की पूजा अर्चना की। राजभवन में गणेश चतुर्थी के मौके पर माहौल गणेशमय हो गया। राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के आवास 'जलभूषण' में आज गणेश प्रतिमा प्रतिस्थापित की गई और पूजा शुरू की गई। राज्यपाल कोश्यारी ने गणपति का स्वागत किया और राजभवन के कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ बप्पाभगवान गणेश की आरती और पूजा की।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…