Featured महाराष्ट्र राजनीति

Balu Dhanorkar: इस राज्य के एकलौते कांग्रेस सांसद का निधन, 4 दिन पहले हुई थी पिता की मौत

balu-dhanorkar नई दिल्लीः कांग्रेस के लोकसभा सदस्य बालू धानोरकर (Balu Dhanorkar) का मंगलवार सुबह दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। धानोरकर 48 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी प्रतिभा धानोरकर और दो बेटे हैं। चार दिन पहले उनके पिता की मौत हो गई थी। महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने यह जानकारी दी। धानोरकर के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित तमाम कांग्रेस नेताओं शोक जताया है। धानोरकर महाराष्ट्र के चंद्रपुर से कांग्रेस के एकलौते सांसद थे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसद बालू भाऊ धनोरकर (Balu Dhanorkar) के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि जनता से गहरा नाता रखते हुए उन्होंने आम आदमी तक पहुंचने और उनकी उम्मीदों को पूरा करने के लिए खुद को समर्पित कर दिया। उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। बिरला ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। ये भी पढ़ें..बृजभूषण शरण सिंह के समर्थन में उतरा संत समाज, कहा-पॉक्सो एक्ट में संशोधन की जरूरत महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि बालू धानोरकर को गुर्दे की पथरी के इलाज के लिए पिछले सप्ताह नागपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उनका तबादला नई दिल्ली कर दिया गया। धनोकर ने चंद्रपुर जिले में बालासाहेब ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की और 2014 में विधानसभा चुनाव जीता। धनोरकर बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए। उनकी पत्नी वरोरा-भद्रावती से विधायक हैं।

महाराष्ट्र में कांग्रेस के एकलौते सांसद

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में विपरीत परिस्थितियों के बावजूद धानोरकर (Balu Dhanorkar) अपने सांगठनिक कौशल और जनसंपर्क के दम पर चुनाव जीतने में सफल रहे थे। धानोरकर की वजह से ही कांग्रेस महाराष्ट्र में अपना खाता खोलने में सफल रही थी। बालू धानोरकर का पैतृक गांव चंद्रपुर जिले में भद्रावती है। 2009 में शिवसेना ने उन्हें इस सीट से टिकट दिया था लेकिन तब वे चुनाव नहीं जीत सके थे। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)