अयोध्या में श्रीरामलला के दर्शन करेंगे सीएम एकनाथ शिंदे, सरयू आरती में होंगे शामिल

44

eknath-shinde

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे रविवार (09 अप्रैल) को शिवसैनिकों के साथ अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री के तौर पर शिंदे की यह पहली अयोध्या यात्रा होगी। इस दौरान शिंदे करीब नौ घंटे तक अयोध्या में रुकेंगे।

मुंबई से तीन हजार से अधिक शिवसैनिक शुक्रवार को ट्रेन से अयोध्या के लिए रवाना हुए। इन शिवसैनिकों को मुख्यमंत्री शिंदे ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर अयोध्या के लिए विदा किया। इस अवसर पर शिंदे ने कहा कि आज का दिन हमारे कार्यकर्ताओं और रामभक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन है। आज दो ट्रेनें- एक ठाणे से और एक नासिक से अयोध्या के लिए रवाना हुईं। दोनों ट्रेनों में तीन हजार से अधिक शिवसैनिक सवार हैं।

ये भी पढ़ें..मां विंध्यवासिनी की दरबार में पत्नी संग अजीत डोभाल ने नवाया शीश, मांगा आशीर्वाद

शिवसेना के एक पदाधिकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिंदे 09 अप्रैल को अयोध्या आएंगे और श्रीरामलला की पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद संत-महंतों का आशीर्वाद लेंगे। मुख्यमंत्री बनने के बाद शिंदे पहली बार अयोध्या आएंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शिंदे 09 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से 11:15 बजे शिंदे होटल पंचशील पहुंचेंगे। 11:45 पर होटल पंचशील से श्रीराम जन्मभूमि परिसर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे शिंदे श्रीरामलला की आरती में शामिल होंगे।

इसके बाद वह मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लेंगे। दोपहर 2:30 बजे होटल पंचशील में शिंदे पत्रकार वार्ता करेंगे। अपराह्न 3:30 बजे वे लक्ष्मण किला में आयोजित कार्यक्रम में संत-महंतों से आशीर्वाद लेंगे। शाम 06 बजे शिंदे सरयू आरती स्थल पहुंचकर सरयू आरती में शामिल होंगे। शाम 07:05 बजे सड़क मार्ग से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)