Tuesday, March 25, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशअयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, रामलला के करेंगे दर्शन, सरयू...

अयोध्या पहुंचे महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, रामलला के करेंगे दर्शन, सरयू आरती में होंगे शामिल

maharastra-cm-eknath-shinde

लखनऊः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंच गये हैं। अयोध्या जनपद में वह श्रीराम जन्मभूमि जाकर रामलला का दर्शन करेंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क में उतरा। हजारों शिवसैनिकों की उपस्थिति में उनका भव्य स्वागत हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राममंदिर आन्दोलन से जुड़े रामचन्द्र दास परमहंस की समाधि स्थल पर नमन किया। वहां से एकनाथ शिंदे पैदल ही रामलला के दर्शन के लिए निकले। सीएम शिंदे रामलला की आरती में भी सम्मिलित होंगे और राममंदिर निर्माण भी देखेंगे। दोपहर तीन बजे वह लक्ष्मण किला पहुंचेंगे, जहां वह साधु-संतों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद सायं छह बजे सरयू आरती में सम्मिलित होंगे और फिर शाम सात बजे राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

इससे पूर्व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने साथ में रात का भोजन किया और साथ में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के सियासी मुद्दे पर चर्चा भी की। इस दौरान अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण और महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूरों को लेकर भी दोनों नेताओं के बीच लम्बी बातचीत हुई। एकनाथ शिंदे दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर आए हुए हैं। रविवार सुबह वह और उनकी पूरी कैबिनेट पूरे दिन अयोध्या में रहेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जब जल शक्ति मंत्री के आवास पर पहुंचे तो स्वतंत्र देव सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

ये भी पढ़ें..12 साल पहले जब देश ने देखी अन्ना के अनशन की…

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं। उनके ऊर्जावान नेतृत्व में महाराष्ट्र विकास की ओर तेजी से बढ़ रहा है। इस दौरान दोनों नेताओं में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण और महाराष्ट्र में प्रवासी मजदूरों के साथ दोनों नेताओं ने फिल्म इंडस्ट्री और उप्र में निवेश की संभावनाओं पर भी बातचीत की। जल संसाधन और सिंचाई के मुद्दे पर दोनों नेताओं ने अपने-अपने विचार साझा किये। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में हर घर जल योजना के कार्यों की तारीफ की और जल शक्ति मंत्री को महाराष्ट्र आने का न्योता भी दिया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें