spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशसीएम एकनाथ शिंदे ने किए श्रीरामलला के दर्शन, श्रीराम के जयकारों से...

सीएम एकनाथ शिंदे ने किए श्रीरामलला के दर्शन, श्रीराम के जयकारों से गूंजा परिसर

cm-eknath-shinde-in-ayodhya

अयोध्या: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपने मंत्रिमण्डल के सदस्यों के साथ रविवार को प्रभु श्रीरामलला का दर्शन किये। उनके साथ मौजूद शिवसैनिकों ने जयश्रीराम का उद्घोष किया। पूरा परिसर श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार राम नगरी पहुंचे शिंदे का हेलीकॉप्टर राम कथा पार्क में उतरा। हजारों शिवसैनिकों की उपस्थिति में उनका स्वागत हुआ। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राममंदिर आन्दोलन से जुड़े रामचन्द्र दास परमहंस की समाधि स्थल पर नमन किया। वहां से एकनाथ शिंदे पैदल ही रामलला के दर्शन के लिए निकले। रास्ते भर श्रीराम के जयकारे लगते रहे।

ये भी पढ़ें..जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के मेहमान बने सीएम शिंदे, यूपी व महाराष्ट्र के सियासी मुद्दों पर हुई चर्चा

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार की रात ही लखनऊ पहुंच गए थे। योगी सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उनका स्वागत किया। रविवार की सुबह वह लखनऊ से अयोध्या पहुंचे। रामनगरी में उनके हनुमानगढ़ी समेत अन्य महत्वपूर्ण मंदिरों का दर्शन करने, सरयू आरती में शामिल होने का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें