प्रदेश महाराष्ट्र

Maharashtra: एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड के बयान के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

मुंबई (Maharashtra): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता और पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने गुरुवार को भगवान श्री राम के बारे में अपने बयान पर माफी मांगी। इसके बावजूद भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गुरुवार को जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। दरअसल, बुधवार को शिरडी में एनसीपी कैंप में जितेंद्र अव्हाड ने कहा था कि भगवान श्रीराम शाकाहारी नहीं थे। भगवान श्री राम ने अपने वनवास के दौरान मांसाहारी भोजन का सेवन किया था। जितेंद्र आव्हाड के इस बयान के बाद आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कई जिलों में प्रदर्शन किया है। बीजेपी के विरोध के बाद जितेंद्र आव्हाड ने गुरुवार को पत्रकारों से कहा कि उन्होंने भगवान श्रीराम के बारे में जो भी कहा है, वह वाल्मिकी रामायण के आधार पर कहा है। इसी सिलसिले में 1 दिसंबर 2023 को दक्षिण भारत में एक फिल्म भी रिलीज हुई है। इसी वजह से वह अपने बयान पर खेद जता रहे हैं। यह भी पढ़ें-Maharashtra की पहली DGP बनीं रश्मि शुक्ला, फोन टैपिंग मामले में हुई थीं चर्चित जितेंद्र अवहाद ने कहा कि वह सारे सबूत मीडिया को सौंप रहे हैं और उन्हें खुद इसका अध्ययन करना चाहिए और हमें बताना चाहिए कि उनका बयान कहां गलत है। जितेंद्र आव्हाड ने आज दोहराया कि वह खुद राम भक्त हैं, लेकिन भगवान राम को राजनीतिक हथियार नहीं बनने देना चाहते। (अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)