Sunday, March 30, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यक्राइमदरिंदों ने लांघी हैवानियत की हदें, 7 लोगों ने 6 घंटे तक...

दरिंदों ने लांघी हैवानियत की हदें, 7 लोगों ने 6 घंटे तक विधवा महिला से किया गैंगरेप

gangrape

मुंबईः महाराष्ट्र के बीड जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के मजलगांव कस्बे में एक विधवा महिला के साथ सात लोगों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि रिक्शे में भूला हुआ पर्स वापस करने के बहाने एक रिक्शा चालक ने पीड़िता को अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने विधवा का वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि 2014 से 2021 तक इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर कुल सात लोगों ने महिला के साथ 8 सालों से दुष्कर्म कर रहे थे। इस वारदात ने बीड जिले को झकझोर कर रख दिया है।

फिलहाल पुलिस ने सातों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक 2014 में सफर के दौरान वह अपना पर्स संदीप पिंपल के रिक्शे में भूल गई थी। इसके बाद पिंपल ने पर्स वापस करने के बहाने महिला को बीड शहर की कबड गली स्थित एक कमरे में बुला लिया। जब महिला वहां आई तो रिक्शा चालक पिंपल ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने घटना का वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया था।

ये भी पढ़ें..DC vs CSK: दिल्ली को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनी पहली टीम

वीडियो बनाकर करते रहे ब्लैकमेल

बाद में उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पिंपल महिला को ब्लैकमेल करने लगा। उसने खुद महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। हैरानी की बात यह है कि उसने पीड़िता को उसके रिश्तेदार गोरख इंगोले के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया। फिर गोरख इंगोले ने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 2015 में गोरख इंगोले के भाई बालाजी इंगोले ने भी महिला को ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया।

बारी-बारी से 6 घंटे तक किया दुष्कर्म!

वर्ष 2020 में गोरख इंगोले ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को दोपहिया वाहन पर बैठाया और जरूड़ से हिवरा पहाड़ी मार्ग के किनारे घाट पर ले गया। जहां उसके 4 दोस्तों ने महिला से बारी-बारी से 6 घंटे तक कथित तौर पर दुष्कर्म किया। इसी बीच महिला गर्भवती हो गई। तब गोरख इंगोले ने विधवा को गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।

इसी दौरान प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता मजलगांवा आ गई। वहां वह एक होटल में काम करने लगी। लेकिन यहां भी आरोपी धमकी देकर आया और पीड़िता को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने लगा। इसके बाद आरोपी की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने पुलिस को आपबीती सुनाई। फिलहाल पुलिस पीड़िता की तहरीर पर मजलगांव शहर थाने में 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें