spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeअन्यMaharashtra: तीन नाबालिग लड़कियों से बार-बार से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra: तीन नाबालिग लड़कियों से बार-बार से रेप करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Maharashtra: महाराष्ट्र के विरार इलाके में तीन नाबालिग लड़कियों से बलात्कार करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने सूरत से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान विरार में रहने वाले कमलेश कदम (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की (13) ने विरार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। लड़की की शिकायत पर विरार पुलिस ने आरोपी कमलेश कदम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(एम) 65(1) और पोक्सो एक्ट की धारा 4, 8, 12 के तहत मामला दर्ज किया।

Maharashtra: तीनों सगी बहनों का बनाया शिकार

पुलिस के मुताबिक आरोपी द्वारा बलात्कार की शिकार तीन लड़कियों में से दो सगी बहनें हैं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। लेकिन, जब पुलिस आरोपी को पकड़ने पहुंची तो वह मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए एक टीम बनाई गई। आखिरकार आरोपी को सूरत से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी कमलेश कदम (45) विरार में रहता है। उसका एक दोस्त जेल में है। दोस्त ने उसे अपनी बेटी और पत्नी की देखभाल की जिम्मेदारी दी थी। आरोपी ने जेल में बंद दोस्त की पत्नी और बेटी को अपने घर में पनाह दी थी। लेकिन, लड़की की मां के घर से चले जाने के बाद आरोपी ने घर में अकेली पाकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा।

ये भी पढ़ेंः- Raebareli: मारपीट की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, बाइक फूंकी

पहले पिलाई शराब फिर किया रेप

आरोपी ने पड़ोस में रहने वाली दो नाबालिग लड़कियों से भी दुष्कर्म किया। विरार पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक लालू तुरे ने बताया कि पिछले साल 31 दिसंबर की रात को आरोपी ने अपने घर पर पार्टी रखी और पड़ोस में रहने वाली दो नाबालिग बहनों को अपने घर बुलाया। उन्हें शराब पिलाने के बाद आरोपी कदम ने उन दोनों के साथ दुष्कर्म किया। यह सिलसिला डेढ़ महीने से चल रहा था। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की। लेकिन आरोपी विरार से फरार हो गया। बाद में उसे सूरत से गिरफ्तार किया गया। मंगलवार को उसे वसई कोर्ट में पेश किया गया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें