Saturday, October 5, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeफीचर्डGufi Paintal Death: महाभारत के ‘मामा शकुनि’ गूफी पेंटल का निधन, आज...

Gufi Paintal Death: महाभारत के ‘मामा शकुनि’ गूफी पेंटल का निधन, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

gufi-paintal-death

Gufi Paintal Death: मुंबईः सोमवार का दिन मनोरंजन जगत के लिए काफी बुरा रहा। बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर के निधन के बाद अब एक और मशहूर हस्ती के निधन की खबर सामने आ रही है। टीवी के मशहूर धारावाहिक महाभारत में मामा शकुनि की भूमिका निभाने वाले दिग्गज कलाकार गूफी पेंटल (Gufi Paintal) का निधन हो गया है। सेलेब्रिटीज के साथ-साथ फैंस भी उनके निधन पर शोक जता रहे हैं।

गूफी पेंटल (Gufi Paintal) की बीते दिनों अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी। जिसके बाद उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां 78 साल की उम्र में आज उन्होंने अंतिम सांस ली। आज शाम चार बजे ओशिवारा श्मशान घाट में गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गूफी पेंट का पूरा नाम सरबजीत ‘गूफी’ पेंटल था।

ये भी पढ़ें..Sulochana Latkar: एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का निधन, 94 साल की उम्र…

फिल्म रफू चक्कर से किया था डेब्यू

एक्टर गूफी पेंटल (Gufi Paintal) ने साल 1975 में फिल्म ’रफू चक्कर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वह 80 के दशक में कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए। हालांकि गूफी को असली पहचान 1988 में बीआर चोपड़ा के सुपरहिट शो ’महाभारत’ से मिली थी। उन्होंने शो में शकुनि मामा का किरदार निभाया था। गूफी आखिरी बार स्टार भारत के शो ’जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें