Tuesday, April 1, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशमैजिक और टैंकर की जोरदार टक्कर में दो भाईयों समेत छह लोगों...

मैजिक और टैंकर की जोरदार टक्कर में दो भाईयों समेत छह लोगों की मौत, सीएम ने जताया शोक

Accident

लखनऊः राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में शनिवार को दो वाहनों की भिड़न्त हो गई। इस भीषण हादसे में छह लोगों की जान चली गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मार्ग दुर्घटना में छह लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।

प्रभारी निरीक्षक बंथरा अजय प्रताप सिंह ने बताया कि यह हादसा मोहान रोड पर लतीफ नगर के पास हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गये। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गये हैं। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा और शवों की शिनाख्त शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें..लापता ब्रिटिश पत्रकार फिलिप्स की हत्या, अमेजन वर्षावन क्षेत्र में मिले…

मृतकों की पहचान हरदोई के अतरौली निवासी शैलेंद्र, राम आधार, पुरुषोत्तम, संभर, राहुल और जयकरण के रूप में हुई है। संभर और जयकरण दोनों भाई हैं। वहीं संतोष, कुलदीप, धर्मेंद्र, विवेक और शामीन गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक औरट्विटरपर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें