Thursday, October 24, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeआस्थाGupt Navratri 2024: आज से शुरू गुप्त नवरात्रि, जानिए पूजा विधि

Gupt Navratri 2024: आज से शुरू गुप्त नवरात्रि, जानिए पूजा विधि

Gupt Navratri 2024: आज यानी 10 फरवरी से गुप्त नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी है, इन नौ दिनों में शक्ति की साधना की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, एक साल में चार बार नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। चैत्र और शारदीय नवरात्रि के अलावा दो गुप्त नवरात्रि भी मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, पहली गुप्त नवरात्रि माघ के महीने में और दूसरी आषाढ़ के महीने में पड़ती है।

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा के भक्त 9 दिनों तक बेहद गुप्त तरीके से शक्ति साधना व तंत्र सिद्धि करते हैं। गुप्त नवरात्रि को गुप्त साधना और विद्याओं की सिद्धि के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। देवी भागवत महापुराण में मां दुर्गा की पूजा के लिए चार नवरात्रियों का जिक्र किया गया है।

Gupt Navratri 2024 प्रारंभ

माघ महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक गुप्त नवरात्रि मनाई जाती है। इस साल माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत आज यानी शनिवार 10 फरवरी से हो रही है। जबकि समापन रविवार 18 फरवरी 2024 को है।

ऐसे करें पूजा

गुप्त नवरात्रि के नौ दिनों में तांत्रिक और अघोरी मां दुर्गा की आधी रात गुप्त तरीके से पूजा करते हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर लाल रंग का सिंदूर और लाल चुनरी अर्पित की जाती है। इसके बाद मां के चरणों में पूजा सामग्री अर्पित की जाती है। मां दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाना शुभ माना जाता है। सरसों के तेल से दीपक जलाकर ‘ॐ दुं दुर्गायै नमः’ मंत्र का जाप किया जाता है।

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले PM मोदी का मास्टर स्ट्रोक, UP में विपक्ष का सूपड़ा साफ करेगी BJP?

माघ गुप्त नवरात्रि की तिथियां

10 फरवरी – घटस्थापना, शैलपुत्री पूजा
11 फरवरी – ब्रह्मचारिणी पूजा
12 फरवरी – चन्द्रघण्टा पूजा
13 फरवरी – कूष्माण्डा पूजा
14 फरवरी – स्कन्दमाता पूजा
15 फरवरी – कात्यायनी पूजा
16 फरवरी – कालरात्रि पूजा
17 फरवरी – दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा
18 फरवरी – सिद्धिदात्री पूजा, नवरात्रि पारण

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर(X) पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें