‘योगीराज में माफिया मांग रहे जान की भीख’, कुशीनगर में बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

11

deputy-cm-brajesh-pathak

कुशीनगरः प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने शुक्रवार को कुशीनगर (Kushinagar) के कसया में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए सरकार की उपलब्धियां और विकास की योजनाएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में माफिया गाड़ियों में बंदूक लेकर चलते थे। अब उनकी जगह जेल में है। 25 हजार से अधिक मुकदमा दर्ज किया गया है। सीएम योगी के राज में माफिया गले में तख्ती लगाकर जान की भीख मांग रहे हैं।

भाजपा उम्मीदवार (BJP Candidate) किरण जायसवाल को जिताने की अपील करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हर शहरी गरीब को पक्का मकान मोदी व योगी की सरकार ने दिया है। हर गरीब को शौचालय दिया गया है। माता-बहन व बुजुर्ग का सम्मान किया जा रहा है। 2014 से लगातार मोदी व 2017 से योगी की सरकार चल रही है। सरकार ने घोटालों को समाप्त कर योजनाओं का सीधा लाभ जनता को देकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सपनों को साकार करने का कार्य किया है। निकायों में घर-घर जल पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि पहले घर में बड़ी बीमारी पर गहना बिकता था, अब आयुष्मान भारत से 5 लाख की सहायता मिल रही है। 14 जिलों को छोड़ हर जिले में मेडिकल कालेज बन गया है। किसानों को सम्मान निधि देकर उनका सम्मान किया गया। जनधन खाते में 1000 भेजकर भुखमरी से मौत की घटनाओं को रोका गया।

ये भी पढ़ें..मोदी जहरीले सांप की तरह… विवादित बयान से बैकफुट पर कांग्रेस,…

डिप्टी सीएम ने कहा कि 2024 से पहले अयोध्या में मन्दिर बन जायेगा। अयोध्या में भव्य मंदिर इस सदी का अद्भुत काम है। ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने कहा कि अनुच्छेद-370 को हटाने का ऐतिहासिक कार्य कर सरकार ने अपना वादा पूरा किया। एक कतरा खून जम्मू में नही गिरा। भाजपा सरकार (BJP Government) ने मुस्लिम महिलाओं के लिए चिंता की ट्रिपल तलाक कानून बनाकर उनको सम्मानजनक जीवन जीने का अधिकार दिया है। सभा को जिलाध्यक्ष प्रेमशंकर मिश्र, जिला प्रभारी रमेश सिंह, विधायक पीएन पाठक, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश मिश्र आदि ने सम्बोधित किया।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)