Sunday, March 16, 2025
spot_img
spot_img
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeफीचर्डMP Weather Update : सूरज की तानाशाही, तंदूर की तरह जल रहे...

MP Weather Update : सूरज की तानाशाही, तंदूर की तरह जल रहे कई शहर, सड़कों पर सन्नाटा

इंदौर:  इंदौर में शुक्रवार को भीषण गर्मी से लोग बेहाल रहे। आंधी और बारिश के बाद मध्य प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं, इंदौर और उसके आसपास के इलाकों में लू चलने की आशंका है। इंदौर में शुक्रवार दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बता दें कि शुक्रवार को इंदौर का तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

बारिश और आंधी का सिस्टम बेअसर होने के बाद मालवा निमाड़ क्षेत्र के साथ ही इंदौर में भी गर्मी का प्रकोप तेज होता जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने शनिवार से इंदौर व आसपास के क्षेत्रों में लू चलने की संभावना जताई है। शुक्रवार को भी गर्मी के चलते सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही।

यह भी पढ़ें-मेघालय: UDP उम्मीदवार ने जीता विधानसभा उपचुनाव, NPP के मालनगियांग 3,422 मतों से हारे

इंदौर में शुक्रवार सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दोपहर 2.30 बजे दिन का तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक इंदौर का  अधिकतम टेम्प्रेचर  41.8 डिग्री सेल्सियस  दर्ज किया गया। आईएमडी ने आज से इंदौर व आसपास के क्षेत्रों में भी लू चलने  की आशंका जताई है।

इन जिलों में लू चलने की संभावना

मौसम वैज्ञानिक एसएस साहू के ने बताया कि पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। इस दौरान सबसे ज्यादा तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रतलाम में रिकॉर्ड किया गया। शाजापुर, धार, रतलाम में अगले दो तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है। इससे इंदौर में भी लू चलने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुपर साइक्लोन के कारण राज्य में कुछ स्थानों पर हवा की गति बढ़ सकती है हालांकि इसका असर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल जैसे तटीय इलाकों में होने की संभावना ज्यादा है।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें