Monday, October 28, 2024
spot_img
spot_img
spot_img
Homeमध्य प्रदेशMadhya Pradesh News : प्रदेश सरकार ने राज्‍य कर्मचार‍ियों को दिया दिपावली...

Madhya Pradesh News : प्रदेश सरकार ने राज्‍य कर्मचार‍ियों को दिया दिपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता में की बढ़ोतरी

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश सरकार ने राज्‍य कर्मचार‍ियों को दीपावली के मौके पर बड़ा उपहार दिया है। दरअसल, सरकार की तरफ से राज्य कर्मचारियों का चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है यानी अब राज्य के कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। वहीं संवाददाताओं से बातचीत के दौरान सीएम यादव ने बताया कि, 1 जनवरी 2025 से कर्मचारियों को बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा।

1 जनवरी से कर्मचारियों को मिलेगा लाभ 

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि, राज्य के कर्मचारियों को वर्तमान में 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। पूर्व में कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में हुई बढ़ोतरी की राशि का एरियर के तौर पर भुगतान किया गया था। अब सभी शासकीय कर्मचार‍ियों को 1 जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत म‍िलेगा। इसके साथ ही सीएम यादव ने कहा कि, राज्य के कर्मचारियों के लिए यह दोहरी खुशी का समय है, क्योंकि दीपावली के साथ ही एक नवंबर को राज्य का स्थापना दिवस भी है।

ये भी पढ़ें: Bhopal News : अब बाजार में आसानी से मिलेगा सांची का नेचुरल नारियल पानी, मंत्री पटेल करेंगे शुभारंभ

Madhya Pradesh News: लंबे अर्से से कर्मचारी कर रहे थे मांग  

बता दें कि, राज्य के कर्मचारी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की लंबे अर्से से मांग करते आ रहे थे। जिसके बाद से केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाकर 53 प्रतिशत कर दिया है। वहीं राज्य के कर्मचारियों को अब तक 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता ही मिल रहा था। बता दें, विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी मांगों को लेकर तालाबंदी तक की चेतावनी दी थी।

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें)

सम्बंधित खबरें
- Advertisment -spot_imgspot_img

सम्बंधित खबरें