मध्य प्रदेश Featured

शर्मनाकः सड़क पर सारेआम महिलाओं के साथ घिनौनी हरकत, VIDEO बनाते रहे लोग

भोपालः सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले के एक गांव का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग दो महिलाओं का दिन-दहाड़े सड़क पर यौन उत्पीड़न कर रहे है, जबकि कुछ इस पूरी घटना का वीडियो बना रहे हैं। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने रविवार को इस अपराध के सिलसिले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पूरी घटना का वीडियो बनाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढ़ें..ATS को बड़ी सफलता, आतंकी संगठन JMB के 4 सदस्य गिरफ्तार, तैयार कर रहे थे स्लीपर सेल

दिनदहाड़े किया महिलाओं का यौन उत्पीड़न

दरअसल मामला भोपाल से लगभग 400 किलोमीटर दूर अलीराजपुर का है। यहां एक व्यस्त सड़क पर एक वाहन के पास खड़ी दो महिलाओं को दिन दहाड़े युवकों के एक समूह द्वारा जबरन यौन उत्पीड़न करते दिखाया गया। जबकि कुछ अन्य लोगों को इस घटना को अपने मोबाइल फोन में कैद करते देखा गया। वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि 18 से 25 साल आयु वर्ग के बीच दिखने वाले पुरुषों का एक समूह महिलाओं के साथ दिन-दहाड़े बदसलूकी कर रहे हैं और उनका यौन उत्पीड़न कर रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति भगवा गमछा बांधे हुए है। हालांकि, पुलिस ने महिलाओं से छेड़खानी करने वाले इन लोगों के किसी दक्षिणपंथी संगठन से जुड़े होने से साफ इंकार किया है। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उनका कोई राजनीतिक संबंध नहीं है’’ उधर वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

https://twitter.com/TribalArmy/status/1502823258693201922?s=20&t=5i-cLGBFJZqI4DDmI5A3iw

चार लोग गिरफ्तार

वायरल वीडियो की पुष्टि के बाद स्थानीय पुलिस ने कहा कि यह घटना एक लोकप्रिय आदिवासी उत्सव के दौरान हुई।वीडियो में महिलाओं में से एक सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी के पीछे छिपती दिखाई दे रही है। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। महिला को दूसरे राहगीर ने बचाया। हालांकि इसी बीच एक अन्य व्यक्ति ने उसी स्थान पर खड़ी एक अन्य महिला को पकड़ लिया और उसके साथ यौन उत्पीड़िन किया। अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कहा, "लोगों के एक समूह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पूरी घटना का वीडियो बनाने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है।"

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर  पर फॉलो करें व हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब करें…)